राष्ट्रवाणी: विदेशी निवेशकों के लिए और खुले रास्ते, कमोडिटी मार्केट में बरसेगा पैसा!SEBI New Rule : विदेशी निवेशकों के लिए और खुले रास्ते, कमोडिटी मार्केट में बरसने वाला है पैसा!Written by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:58 ISTबाजार नियामक सेबी (SEBI) ने विदेशी निवेशकों (FPIs) को बड़ी राहत देते हुए उन्हें फिजिकली सेटल्ड नॉन-एग्रीकल्चरल कमोडिटी डेरिवेटिव्स में कारोबार करने की मंजूरी दे दी है. इससे विदेशी निवेशक ज्यादा पैसा लगा पाएंगे. सेबी का यह नया सर्कुलर 1 जून 2027 से लागू होगा. आइए जानते हैं कि क्या बदला है नए नियम में?ख़बरें फटाफटपीएफआई को कमोडिटी मार्केट में इन्वेस्टमेंट के लिए नियम आसान हुए.SEBI ने विदेशी निवेशकों के लिए कमोडिटी मार्केट के दरवाजे और खोल दिए हैं. नए नियम के तहत अब FPIs फिजिकली सेटल्ड नॉन-एग्रीकल्चरल कमोडिटी डेरिवेटिव्स में भी ट्रेड कर सकेंगे. इससे बाजार में विदेशी पैसा और लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद है. यह नियम 1 जून 2027 से लागू होने जा रहे हैं. सरकार ने जोखिम रोकने के लिए डिलीवरी पीरियड से पहले पोजीशन बंद करने की सख्त शर्त भी रखी है. अब तक विदेशी निवेशक केवल कैश-सेटल्ड नॉन-एग्रीकल्चरल कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ही ट्रेड कर सकते थे. लेकिन नए नियमों के तहत FPIs अब नॉन-एग्रीकल्चरल कमोडिटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स और इनसे जुड़े इंडेक्स में भी ट्रेड कर सकेंगे. लेकिन वे फिजिकली सेटल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में केवल टेंडर या स्टैगर्ड डिलीवरी पीरियड शुरू होने से पहले तक ही हिस्सा ले सकेंगे. डिलीवरी पीरियड शुरू होने से पहले उन्हें अपनी ओपन पोजीशन को या तो स्क्वायर ऑफ करना होगा या रोल ओवर करना होगा समय पर पोजीशन बंद न करने पर क्या होगा?
पोजीशन से बाहर निकलने की प्राथमिक जिम्मेदारी FPIs की ही होगी. अगर वे टेंडर पीरियड से एक दिन पहले (T-1) बाजार बंद होने तक ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी बची हुई पोजीशन अपने आप उनके डेजिग्नेटेड ट्रेडिंग ब्रोकर या ट्रेडिंग-कम-क्लियरिंग ब्रोकर को ट्रांसफर हो जाएगी. Advertisementइसके लिए FPIs को क्लियरिंग ब्रोकर और ट्रेडिंग ब्रोकर के साथ एक एग्रीमेंट, या फिर ट्रेडिंग-कम-क्लियरिंग ब्रोकर के साथ द्विपक्षीय समझौता करना होगा. वे कई ब्रोकर्स के जरिए ट्रेड कर सकते हैं लेकिन इस फ्रेमवर्क के तहत उनका एक डेजिग्नेटेड ब्रोकर होना अनिवार्य है. जोखिम रोकने के लिए सेबी के सख्त सुरक्षा कवच नई पोजीशन पर रोक: टेंडर या स्टैगर्ड डिलीवरी पीरियड से तीन कारोबारी दिन पहले FPIs एक्सपायर हो रहे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में कोई नई पोजीशन नहीं ले सकेंगे, जिससे उनका एक्सपोजर बढ़े. हालांकि, एक्सपायरी पर फ्यूचर्स के ऑप्शंस से बनने वाली पोजीशन को इससे छूट दी गई है. ब्रोकर को पहले से सूचना: क्लियरिंग ब्रोकर्स को T-2 के अंत तक डेजिग्नेटेड ब्रोकर को उन संभावित पोजीशंस की जानकारी देनी होगी जो ट्रांसफर हो सकती हैं. ताकि वे समय रहते मार्जिन का इंतजाम कर सकें. पोजीशन ट्रांसफर का तरीका: यह ट्रांसफर T-1 को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज द्वारा घोषित क्लोजिंग या डेली सेटलमेंट प्राइस पर होगा. इसे एक सामान्य मार्केट ट्रेड माना जाएगा ट्रांसफर के बाद FPI का उस पोजीशन और डिलीवरी प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं रह जाएगा. रिस्क एब्जॉर्प्शन चार्ज: अगर FPI अपनी मर्जी से समय पर बाहर नहीं निकलता और पोजीशन ब्रोकर को ट्रांसफर होती है तो ब्रोकर उससे पहले से तय ‘रिस्क एब्जॉर्प्शन चार्ज’ वसूल सकता है. यह चार्ज सर्विस फीस से अलग होगा और एक्सचेंज या क्लियरिंग कॉर्पोरेशन के जुर्माने की जगह नहीं लेगा. ब्रोकर्स को भी मिली बड़ी राहत सेबी ने स्पष्ट किया है कि डेजिग्नेटेड ब्रोकर केवल एक रिस्क-मैनेजमेंट इंटरमीडियरी की भूमिका निभाएंगे और इन ट्रांसफर हुई पोजीशंस को ब्रोकर की प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग नहीं माना जाएगा. अगर FPI की पोजीशन ट्रांसफर होने से ब्रोकर के खाते की तय सीमा (Position Limit) पार हो जाती है, तो एक्सचेंज उन्हें सीमा के भीतर आने के लिए दो कारोबारी दिनों का समय दे सकते हैं इस दौरान उन पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा. इसके अलावा, बढ़ी हुई इनिशियल मार्जिन ज़रूरतों के कारण पहले दिन मार्जिन कम पड़ने पर क्लियरिंग कॉर्पोरेशन जुर्माने से छूट दे सकते हैं. अब एक्सचेंज और क्लियरिंग कॉर्पोरेशन मिलकर ऑनबोर्डिंग एग्रीमेंट्स को स्टैंडर्डाइज करेंगे और पोस्ट-मार्केट क्लोजर विंडो के लिए विस्तृत गाइडलाइंस तैयार करेंगे.About the AuthorDeputy News Editorज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 18:58 ISTऔर पढ़ें

