राष्ट्रवाणी: सीटीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, 12-13 दिसंबर को होगा एग्जाम CTET 2026 : सीटीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, 12-13 दिसंबर को होगा एग्जामWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:16 ISTCTET 2026 : सीटीईटी दिसंबर 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे.CTET 2026 : सीटीईटी परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी.CTET 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी 2026 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. यह परीक्षा पूरे देश में 12 और 13 दिसंबर को ऑफलाइन, पेन-पेपर और OMR मोड में आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने पहले ही एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी कि प्रत्येक उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर और CTET 2026 की तारीख की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले उक्त पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे. कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप स्टेप 1: CTET की आधिकारिक वेबसाइट, ctet.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर ‘कैंडिडेट एक्टिविटी’ (Candidate activity) सेक्शन में ‘CTET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप’ (CTET 2026 city intimation slip) नाम का एक्टिव लिंक खोजें. Advertisementस्टेप 3: लॉग-इन पेज पर पहुंचने के बाद, अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें. स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें. स्टेप 5: आपकी CTET 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी. स्टेप 6: फाइल डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘डाउनलोड’ आइकन पर क्लिक करें. CBSE ने CTET सितंबर 2026 को क्यों स्थगित किया?
पहले, CTET 2026 का आयोजन 6 सितंबर को होना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद इसे आगे की तारीखों के लिए टाल दिया गया. कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया था कि योग्य शिक्षकों को TET योग्यता हासिल करने की कानूनी जरूरत को पूरा करने का उचित मौका मिलना चाहिए. बोर्ड ने 10 जून को बंद हुई एप्लीकेशन विंडो को 25 अगस्त को फिर से खोल दिया, जिससे योग्य उम्मीदवारों को 1 सितंबर तक परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका मिल गया.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 27, 2026, 19:11 ISTऔर पढ़ें

