राष्ट्रवाणी: गुलाब जामुन और रबड़ी का फ्यूजन, ठंडे-गर्म के अनोखे स्वाद ने बनाया दीवानागुलाब जामुन और रबड़ी का फ्यूजन, ठंडे-गर्म के अनोखे स्वाद ने लोगों को बनाया दीवाना, इंदौर में हो गया हिट!Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:16 ISTIndore Food: इंदौर के प्रसिद्ध सराफा बाजार में इन दिनों गर्म मावा बाटी (गुलाब जामुन) और ठंडी रबड़ी का अनोखा फ्यूजन लोगों को खूब लुभा रहा है. ताजे दूध और मावे से तैयार इस नेचुरल स्वीट डिश का स्वाद लोगों को आइसक्रीम से भी बेहतर लग रहा है. सराफा आने वाले फूडीज इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. रिपोर्ट: नमन मटके मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का प्रसिद्ध सराफा बाजार अपने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है. इन दिनों सराफा बाजार में गुलाब जामुन और रबड़ी का एक बेहद यूनिक कॉम्बिनेशन (मिश्रण) लोगों को खाने के लिए मिल रहा है. इस नए स्वाद को चखने के बाद स्थानीय लोग और सराफा आने वाले ग्राहक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कैसे तैयार होती है यह अनोखी डिश?
इस खास डिश को बनाने की प्रक्रिया भी काफी दिलचस्प है. इसे तैयार करने वाले स्थानीय युवा बताते हैं कि सबसे पहले एक बड़ा गुलाब जामुन लिया जाता है, जिसे ‘मावा बाटी’ कहा जाता है. इसके बाद इस मावा बाटी को चार अलग-अलग भागों में काटा जाता है. फिर इसके ऊपर ताजे दूध से तैयार की गई ठंडी-ठंडी रबड़ी डाली जाती है. अंत में दोनों को अच्छे से मिलाया जाता है और ग्राहकों को परोसा जाता है. गर्म और ठंडे का अनोखा तालमेल इस डिश की सबसे बड़ी खासियत इसका गर्म और ठंडा संयोजन है. गुलाब जामुन और रबड़ी दोनों को ही शुद्ध व ताजे मावे और दूध से बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद लजीज हो जाता है. इन दोनों चीजों की तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है. जहां एक तरफ गुलाब जामुन गर्म होता है, वहीं दूसरी तरफ रबड़ी एकदम ठंडी होती है. जब गर्म मावा बाटी और ठंडी रबड़ी आपस में मिलते हैं, तो इसका फ्यूजन स्वाद हर किसी को पसंद आ रहा है. Advertisementयुवा का आइडिया बना सराफा की पसंद रबड़ी और गुलाब जामुन का यह नया कॉम्बिनेशन शुरू करने वाले युवा ने पहले इसे खुद ट्राई किया था. जब उन्हें लगा कि यह नया स्वाद लोगों को जरूर पसंद आएगा, तब उन्होंने अपनी दुकान से इसकी शुरुआत की और ग्राहकों को देना शुरू किया. आइसक्रीम से भी बेहतर बता रहे हैं लोग सराफा बाजार में इसका स्वाद चखने वाले लोग बिना तारीफ किए वापस नहीं लौट रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह डिश बेहद सॉफ्ट और टेस्टी है. कई ग्राहकों का तो यह भी मानना है कि इसका स्वाद आइसक्रीम से भी ज्यादा बेहतरीन और नेचुरल है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Indore,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 19:16 ISTऔर पढ़ें

