राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): ऊपर से दिख रही थी स्टाइलिश बेल्ट, अंदर था चाकू, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्सऊपर से दिख रहा था स्टाइलिश बेल्ट का बकल, अंदर छिपा है चाकू, IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया चीनी नागरिकEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:17 ISTसीआईएसएफ की मुस्तैदी से चीनी नागरिक को चाकू वाली डिजाइनर बेल्ट के साथ आईजीआई एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया. बेल्ट के बकल के डिजाइन में यह बेल्ट छुपी हुई थी. वो हांगकांग से दिल्ली आया था और उसे रायपुर जाना था. शख्स का कहना है कि उसके बच्चों ने ये बेल्ट उसे खरीदकर दी थी.पुलिस मामले की जांच कर रही है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक चीनी नागरिक की बेल्ट में चाकू बरामद हुआ. यह एक डिजाइनर बेल्ट थे. ऐसा लगा कि फोल्डेबल चाकू बेल्ट के ही डिजाइन का हिस्सा है. युवक के फैशन स्टेटमेंट को यह बेल्ट एड-ऑन करने वाली नजर आ रही थी. बाहर से देखने पर यह बेल्ट सामान्य लग रही थी. लेकिन एक्स-रे मशीन में जांच के दौरान सीआरपीएफ के जवान को कुछ संदिग्ध दिखाई दिया. तलाशी में बकल के अंदर चाकू निकला. हांगकांग से आया था चीनी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, 48 वर्षीय चीनी नागरिक हांगकांग से दिल्ली पहुंचा था. उसे यहां से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए दूसरी फ्लाइट लेनी थी. एयरपोर्ट पर उसके बैग की एक्स-रे मशीन से जांच हो रही थी. इसी दौरान स्क्रीन पर तैनात सीआईएसएफ जवान को सामान के भीतर धातु की एक संदिग्ध आकृति दिखाई दी. जवान ने तुरंत बैग को अलग करवाया और उसकी जांच शुरू की. तलाशी के दौरान काले रंग की एक बेल्ट मिली. उसके डिजाइनर बकल को ध्यान से देखा गया तो अंदर एक छोटा धारदार फोल्डिंग चाकू छिपा मिला. पहली नजर में बकल सामान्य दिखाई दे रहा था. इसी वजह से यह मामला सुरक्षा जांच के दौरान सामने आया. यात्री का बहाना- बच्चों ने खरीदकर दी थी बेल्ट चाकू मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री से पूछताछ की. उसने बताया कि यह बेल्ट उसके बच्चों ने खरीदी थी. यात्री का दावा था कि उसे बकल के अंदर चाकू होने की जानकारी नहीं थी. हालांकि, विमान में सफर के दौरान इस तरह की नुकीली चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होती. सुरक्षा नियमों के मुताबिक, चाकू और धारदार वस्तुएं विमान के केबिन में प्रतिबंधित हैं. इसलिए सीआईएसएफ ने चाकू को जब्त कर लिया. यात्री की सफाई के बावजूद सुरक्षा प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई. वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें. AdvertisementCISF ने एक्स पर साझा किया वीडियो सीआईएसएफ ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर घटना का वीडियो पोस्ट किया. इसमें बेल्ट के बकल को खोलने पर उसके भीतर छिपा फोल्डिंग चाकू दिखाई देता है. वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि सामान्य दिखने वाला बकल किस तरह चाकू का रूप ले सकता है. सीआईएसएफ ने अपने जवान की सतर्कता की सराहना की है. एयरपोर्ट पर सामान की जांच के दौरान जवानों को ऐसी चीजों पर भी नजर रखनी पड़ती है, जो पहली नजर में सामान्य दिखाई देती हैं. इस मामले में एक्स-रे स्क्रीन पर मिली संदिग्ध आकृति के कारण प्रतिबंधित वस्तु समय रहते पकड़ में आ गई.About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 19:17 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

