राष्ट्रवाणी: स्वाद और विरासत का अनोखा संगम…सीवान की मशहूर पड़कियां की कहानी है खासस्वाद और विरासत का अनोखा संगम…सीवान की मशहूर पड़कियां की कहानी है खास, 8 ब्रांच तक फैला कारोबारEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:12 ISTSiwan Pardakiya Sweet Story: बिहार के सीवान में पारंपरिक मिठाई पड़कियां की भारी मांग है. शुद्ध देसी घी और छेना से बनने वाली इस मिठाई की रोजाना 80 किलो तक खपत होती है. मिथिलेश जायसवाल इस पुश्तैनी कारोबार को सफलतापूर्वक चला रहे हैं. प्रियांशु कुमार/ सीवान: बिहार में खानपान की अपनी अलग पहचान है. यहां की पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आता है. इन्हीं मिठाइयों में एक है पड़कियां, जिसका नाम सुनते ही मिठाई के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है. अगर पड़कियां भी शुद्ध देसी घी और छेना से तैयार हो तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. सीवान जिले के महाराजगंज शहर स्थित राजेंद्र चौक पर ऐसी ही पड़कियां की दुकान है. जहां इस पारंपरिक मिठाई का स्वाद लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं. दुकान की खास बात यह है कि यहां प्रतिदिन 70 से 80 किलो तक पड़कियां की खपत हो जाती है. 240 रुपये प्रति किलो की कीमत होने के बावजूद इसकी मांग में कोई कमी नहीं है. पिता ने सीखी मिठाई बनाने की कला, बेटे ने बढ़ाया कारोबार इस दुकान के संचालक मिथिलेश जायसवाल बताते हैं कि उनका परिवार मूल रूप से सीवान जिले के नौतन का रहने वाला है. पड़कियां बनाने और बेचने का यह कारोबार उनके पिता बनारसी जायसवाल ने शुरू किया था. उनके पिता ने सबसे पहले इस मिठाई को बनाने की कला सीखी. फिर अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाया. शुरुआत में एक दुकान से कारोबार शुरू हुआ था. धीरे-धीरे मिठाई का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा. फिर ग्राहकों की संख्या बढ़ती चली गई. पिता से मिली इस विरासत को का फैसला मिथिलेश बताते हैं कि पिता से मिली इस विरासत को उन्होंने आगे बढ़ाने का फैसला किया. कारोबार को केवल एक दुकान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि धीरे-धीरे इसका विस्तार किया. आज परिवार की करीब 7 से 8 ब्रांच संचालित हो रही हैं. इन सभी दुकानों पर पड़कियां की बिक्री होती है. एक छोटी सी शुरुआत से लेकर कई ब्रांच तक पहुंचने का यह सफर परिवार की मेहनत और पारंपरिक हुनर की कहानी बयां करता है. देसी घी और छेना से तैयार होती है खास पड़कियां मिथिलेश जायसवाल के अनुसार उनकी पड़कियां की सबसे बड़ी पहचान इसका स्वाद और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री है. इसे तैयार करने में शुद्ध देसी घी और छेना का इस्तेमाल किया जाता है. मिठाई की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है. उनका कहना है कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और अच्छी गुणवत्ता देना ही उनकी प्राथमिकता है. यही कारण है कि पुराने ग्राहकों के साथ नए लोग भी इस मिठाई का स्वाद लेने दुकान तक पहुंचते हैं. मिठाई के कारोबार में स्वाद और गुणवत्ता ही सबसे बड़ी पहचान होती है. पड़कियां की लगातार मांग को देखते हुए परिवार ने अपने कारोबार का विस्तार किया है. अब यह दुकान केवल एक मिठाई बेचने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की पहचान बन चुकी है. Advertisementरोजाना 80 किलो तक बिक्री, महीने में लाखों का कारोबार दुकानदार मिथिलेश जायसवाल बताते हैं कि सभी ब्रांच को मिलाकर प्रतिदिन लगभग 70 से 80 किलो पड़कियां की बिक्री हो जाती है. इसकी कीमत 240 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से रोजाना करीब 16,800 से 19,200 रुपये तक की बिक्री होती है. 30 दिनों के हिसाब से एक ब्रांच पर औसतन 5 लाख से 5.76 लाख रुपये तक की बिक्री का आंकड़ा पहुंच सकता है. यह बिक्री की कुल राशि है. इसमें मिठाई बनाने की लागत, कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च शामिल नहीं हैं. कई लोगों को मिला रोजगार, चलता है पूरा परिवार मिथिलेश बताते हैं कि उनका पूरा परिवार इसी मिठाई के कारोबार पर निर्भर है. इसके अलावा दुकान की अलग-अलग ब्रांच के संचालन से 7 से 8 लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है. इस तरह पिता के सीखे हुए हुनर ने न केवल परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया. बल्कि दूसरे लोगों की आजीविका का भी साधन बना है. आज जब बाजार में तरह-तरह की आधुनिक मिठाइयां उपलब्ध हैं. ऐसे समय में पारंपरिक पड़कियां की मांग बने रहना अपने आप में खास है. पिता से मिली विरासत को संभालते हुए मिथिलेश जायसवाल ने साबित किया है कि पुश्तैनी हुनर और मेहनत के दम पर स्थानीय स्तर पर भी एक सफल कारोबार खड़ा किया जा सकता है.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …Location :Siwan,BiharFirst Published :November 27, 2026, 19:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

