राष्ट्रवाणी: 3.37 करोड़ लोगों को 300 यूनिट फ्री, तो अखिलेश के वादे से UP पर कितना बोझ3.37 करोड़ लोगों को 300 यूनिट फ्री, तो अखिलेश के वादे से यूपी सरकार के खजाने पर कितना बोझ, बिजली विभाग ने बता दिया हिसाबWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:46 ISTयूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों को निशुल्क बिजली देने के वादे से राज्य के खजाने पर सालाना करीब 47,591 करोड़ रुपये का बोझ पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने वित्त वर्ष 2026-27 के आंकड़ों के आधार पर यह आकलन पेश करते हुए राजनीतिक दलों से फंडिंग का स्पष्ट रोडमैप मांगा है.लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुफ्त बिजली का मुद्दा एक बार फिर सियासी और आर्थिक बहस के केंद्र में आ गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और किसानों को निशुल्क बिजली देने के चुनावी वादे का सीधा असर राज्य के खजाने पर पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के आकलन के मुताबिक, यदि यह वादा लागू होता है तो प्रदेश सरकार पर सालाना करीब 47,591 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है. घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों की सब्सिडी का पूरा गणित वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे वादों के वित्तीय प्रभाव का आकलन उपभोक्ताओं को मिलने वाली राहत के साथ-साथ किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के आंकड़ों के आधार पर की गई गणना के मुताबिक, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से सालाना करीब 34,746 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा. इसमें किसानों के निजी नलकूप कनेक्शनों पर दी जा रही 12,845 करोड़ रुपये की मौजूदा सब्सिडी को जोड़ने पर कुल वित्तीय बोझ करीब 47,591 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. मौजूदा सब्सिडी और राजस्व का अनुमान अवधेश कुमार वर्मा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने के लिए पहले से ही करीब 20,400 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है. उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में करीब 3.37 करोड़ घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिनसे कुल 39,761 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है. वहीं, 300 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं से करीब 5,015 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान लगाया गया है. निजीकरण के विरोध का स्वागत, लेकिन मांगा स्पष्ट रोडमैप विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ सपा के आश्वासन और डॉ. बीआर आंबेडकर की नीतियों के अनुरूप बिजली विभाग तथा सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों को मजबूत करने के वादे का स्वागत किया है. हालांकि, वर्मा ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों को मजबूत करने, उनकी वित्तीय स्थिति सुधारने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना भी पेश करनी चाहिए. इसके साथ ही दलों को यह भी बताना चाहिए कि वे अपने घोषणापत्र के इन वादों को पूरा करने के लिए धन की व्यवस्था कैसे करेंगे. About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 18:46 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

