राष्ट्रवाणी: With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit… एक बार में 718 रसगुल्ला खा गए लखन झा, अनंत सिंह की बेटी की शादी में होते तो अनंत सिंह की बेटी की शादी में उड़ गए 30 लाख रसगुल्ले!
लखन झा होते तो अकेले निपटा देते 718, सबसे ज्यादा रसगुल्ला खाने का रिकॉर्डWritten by:Last Updated:November 27, 2026, 18:54 ISTLakhan Jha Eat 718 Rasgulla : बिहार में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी में चार लाख मेहमान आए थे और इनके लिए 30 लाख रसगुल्ला और 50 लाख गुलाब जामुन बनाए गए थे लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा रसगुल्ला खाने का रिकॉर्ड किसके नाम है. बिहार के मधुबनी जिले में लखन झा के नाम 718 रसगुल्ला खाने का रिकॉर्ड है. पूरे मिथिला में रसगुल्ला खाने की गजब की कहानी है.सांकेतिक तस्वीर. Photo : AIAnant Sing Daughter Wedding Rasgulla : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख मेहमान आए थे. इनके खाने के लिए भीड़ बढ़ने पर पत्तलों को उड़ा दिया जाता था. कहा जा रहा है कि इन मेहमानों के खाने के लिए 30 लाख रसगुल्ला और 50 लाख गुलाब जामुन की व्यवस्था की गई. इस हिसाब से देखें तो एक व्यक्ति के मुंह में औसतन साढ़े 7 रसगुल्ला गया होगा. अगर इसमें गुलाब जामुन को भी जोड़ दें तो प्रति व्यक्ति 12.5 गुलाब जामुन बनाए गए थे. लेकिन यहां की कथा अद्भुत है. बिहार के मधुबनी जिले में एक ऐसे शख्स हैं जो एक बार में 718 रसगुल्ले खा चुके हैं. इस बात पर आपको फिलहाल यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन जब आप बिहार के मिथिला रीजन में जाएंगे और किसी भोज में लोगों को खाते हुए देख लेंगे तो आपको सहज ही अंदाजा लग जाएगा. बारात में खाए थे 718 रसगुल्ले लल्लन टॉप वेबसाइट ने 2016 में एक ग्राउंड रिपोर्ट की है. इसके मुताबिक मधुबनी को खरौआ गांव में लखन झा ने अपने भतीजे मुन्ना की शादी में 718 रसगुल्ले खा गए थे. इससे पहले का जो रिकॉर्ड था वह वहीं के पड़ोस के गांव नवानी के कमल किशोर मिश्र का था. कमल किशोर के नाम 690 रसगुल्ले खाने का रिकॉर्ड है. इस रिपोर्ट में लखन झा बताते हैं कि बचपन से ही किसी भोज में वे ज्यादा खाते थे. उनके चाचा भी बहुत रसगुल्ले खा जाते थे. उनके देखा-देखी हमने भी खाना शुरू कर दिया. बारात में चारों तरफ से लोग जोर लगाते हैं और वे सब हमारे पत्तल में ज्यादा रसगुल्ले देने के लिए बोलते हैं. बचपन में चैलेंज लगता था कि कौन कितना रसगुल्ला खाएगा. हम सारे चैलेंज में जीत जाते थे. मेरे सामने कोई नहीं टिकता था. सिर्फ मोहन हमें टक्कर देता था लेकिन अब वे भी पीछे हो गए. अब इस इलाके में मेरे से ज्यादा रसगुल्ला खाने वाला कोई नहीं है. मिथिला में 200 रसगुल्ले खाने वालों की कमी नहीं हालांकि इस बात के लिए कोई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं है लेकिन मिथिला के भोज में 100-200 रसगुल्ले खाने वालों की कोई कमी नहीं है. मिथिला में आमतौर पर बाराती, मुंडन और उपनयन में भोज होता है. भोज का मतलब निमंत्रित लोगों को पंक्ति में बिठाकर खिलाया जाता है. इसमें अमूमन गांव के सभी लोगों को न्योता जाता है. श्राद्ध में भी ऐसा ही भोज दिया जाता है. मैथिल ब्राह्मणों में यह प्रथा बेहद प्रचलित है. यहां हर अवसर पर गांव वालों को निमंत्रण दिया जाता है. बारात में ज्यादा अधिक खाने की परंपरा है. आमतौर पर मैथिल ब्राह्मणों की शादी में बाराती पंक्ति से बैठ जाते हैं और हंसी-ठिठोली के साथ 3 से 4 घंटे तक एक साथ बैठकर खाते हैं. इसमें रसगुल्ले की प्रधानता होती है. लेकिन रसगुल्ला अकेला खाद्य पदार्थ नहीं होता है. जब आम का मौसम आता है तो लोग आम भी 100-200 खा जाते हैं. इसके साथ ही आजकल मटन भी बहुत प्रचलित है. अगर सौ लोगों को न्यौता होता है तो इनमें से 10-15 लोग जरूर ऐसे होंगे जो 100 से ज्यादा रसगुल्ले खाएंगे. इसलिए सौ रसगुल्ले खाना आम है. लेकिन मिथिला के लोगों को अब इस बात का गम है कि पहले की तरह लोग नहीं कहते. हर गांव की किवदंतियों में अक्सर चर्चा होती रहती है कि फलां बाबू ने इस बाराती में इतने रसगुल्ले खाए थे. लखन झा पर बन चुका है गाना Advertisementमधुबनी के लखन झा वास्तव में विरले हैं. इसमें कोई संदेह नहीं कि 718 रसगुल्ले इक्का-दुक्का लोग ही खा पाएंगे. यह वास्तव में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है. लखन झा पूरे झंझारपुर इलाके में रसगुल्ला खाने की वजह से ही पॉपुलर हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के बेटे नीतीश मिश्र इन्हें चुनाव प्रचार में हमेशा साथ रखते हैं. लखन झा अपने इलाके में रसगुल्ला खाने के कारण बेहद चर्चित हो चुके हैं. उनकी लोकप्रियता पर मैथिली गायक चंदन झा एक गीत भी बना चुके हैं. लखन काका खाए भोज, त मारे सेंचुरी. लखन झा की उम्र अब करीब 60 के आसपास होगी. इसलिए अब वे इतना नहीं खा पाते होंगे. लेकिन जरा सोचिए, अगर इस पर प्रतियोगिता होती तो निःसंदेह लखन झा के नाम से विश्व रिकॉर्ड होता.About the AuthorWith 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 18:19 ISTऔर पढ़ें

