राष्ट्रवाणी: सोनीपत में चेकिंग के दौरान पुलिस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसासोनीपत में चेकिंग के दौरान पुलिस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:15 ISTSonipat News: हरियाणा के सोनीपत के राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई. वे ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद रेल पुलिस थाने में हड़कंंप मच गया.sonipat newsSonipat: हरियाणा के सोनीपत के राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई. वे ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट व रेल पुलिस थाने में हड़कंंप मच गया. सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया. मृतक जवान प्रमोद थे. वे पानीपत के गांव हल्दाना के रहने वाले थे. वर्ष 2005 में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे. वर्तमान में आरपीएफ पोस्ट पर तैनात थे. उनकी ड्यूटी राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के लिए लगाई गई थी. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए. पुलिस का कहना है कि वे सुबह रोजाना की तरह घर से ड्यूटी पर पहुंचे थे. स्टेशन पर ट्रेनों की जांच कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेन के आखिरी डिब्बे की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. तीन बच्चों के पिता थे प्रमोद घटना के बाद रेल पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी. प्रमोद के शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने परिवार के लोगो को किसी तरह शांत कराया. परिवार के सदस्यों का कहना है कि प्रमोद की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है. प्रमोद की दो बेटियां और एक बेटा है. वह अपने बच्चों का देखभाल करता था. उसके जाने के बाद से बच्चे अकेले हो गए है. अब उनकी देखभाल कौन करेगा. Advertisementक्या बोले जांच अधिकारी?
पूरे घटना को लेकर जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के दौरान हादसा हुआ है. वे ट्रेन की चपेट में आ गए थे. जिससे उनकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले में रेल थानें में यूडी केस दर्ज किया गया है. फिलहाल रेलवे पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Sonipat,HaryanaFirst Published :November 27, 2026, 18:15 ISTऔर पढ़ें

