राष्ट्रवाणी: पहाड़ों के लिए क्यों वरदान हैं देवदार के पेड़? कहा जाता है देवताओं का वृक्षBageshwar News : पहाड़ों के लिए क्यों वरदान हैं देवदार के पेड़? कहा जाता है देवताओं का वृक्ष, जानिएReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:02 ISTBageshwar ki local news : अपनी मजबूत जड़ों, घनी शाखाओं और लंबे जीवनकाल की वजह से देवदार के पेड़ पहाड़ों की मिट्टी, जलस्रोतों और जैव विविधता के लिए वरदान हैं. इसे देवताओं का पेड़ भी कहा जाता है. बागेश्वर के भगत सिंह डसीला लोकल 18 से बताते हैं कि देवदार की जड़ें मजबूत और गहरी होती हैं. इससे ढलानों की मिट्टी को स्थिरता मिलती है, भूमि के कटाव कम होता है. देवदार के जंगल बारिश के पानी को रोकने और धीरे-धीरे जमीन में पहुंचाने वाली प्राकृतिक व्यवस्था का हिस्सा हैं. देवदार की लकड़ी मजबूत, टिकाऊ और प्राकृतिक सुगंध के लिए जानी जाती है. देवदार के पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर अपने तने, शाखाओं और जड़ों में कार्बन जमा करते हैं. बागेश्वर. उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में देवदार का पेड़ केवल हरियाली और सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि हिमालयी पर्यावरण का रक्षक भी है. अपनी मजबूत जड़ों, घनी शाखाओं और लंबे जीवनकाल की वजह से देवदार पहाड़ों की मिट्टी, जलस्रोतों और जैव विविधता को सुरक्षित रखता है. इसे देवताओं का वृक्ष भी कहा जाता है. धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के साथ इसका प्राकृतिक महत्व अनूठा है. बागेश्वर के भगत सिंह डसीला लोकल 18 से बताते हैं कि देवदार की सबसे बड़ी विशेषताओं में इसकी मजबूत और गहरी जड़ें शामिल हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान मिट्टी का कटाव और भूस्खलन एक बड़ी समस्या बन जाते हैं. ऐसे में देवदार की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखने में मदद करती हैं. इससे ढलानों की मिट्टी को स्थिरता मिलती है, और भूमि के कटाव की आशंका कम करने में सहायता मिलती है. जीवों के लिए वरदान डसीला के मुताबिक, देवदार के जंगल वर्षा के पानी को रोकने और धीरे-धीरे जमीन में पहुंचाने वाली प्राकृतिक व्यवस्था का हिस्सा हैं. पेड़ों की पत्तियां, शाखाएं और जंगलों में जमा जैविक पदार्थ बारिश की बूंदों के सीधे जमीन पर गिरने के प्रभाव को कम करते हैं. इससे पानी के बहाव की गति घटती है और मिट्टी में नमी बनी रहती है. वन क्षेत्र जलग्रहण क्षमता को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं. जिसका लाभ पहाड़ी जलस्रोतों और आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को मिलता है. देवदार के जंगल हिमालयी जैव विविधता के लिए भी जरूरी हैं. इन जंगलों में कई प्रकार के पक्षियों, छोटे स्तनधारियों और दूसरे जीवों को भोजन, आवास और सुरक्षा मिलती है. घने पेड़ वन्यजीवों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाते हैं. जंगलों का संरक्षण वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बनाए रखने के लिए जरूरी है. Advertisementनक्काशी के लिए परफेक्ट डसीला बताते हैं कि देवदार की लकड़ी मजबूत, टिकाऊ और प्राकृतिक सुगंध के लिए जानी जाती है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तेल के कारण यह कुछ हद तक कीटों और सड़न के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखती है. पुराने समय में पहाड़ी क्षेत्रों के मंदिरों, पारंपरिक मकानों, दरवाजों और लकड़ी की नक्काशी में इसका यूज किया जाता रहा है. धार्मिक मान्यताओं में भी देवदार को पवित्र स्थान प्राप्त है. इसे देवताओं से जोड़कर देखा जाता है. देवदार के पेड़ वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर अपने तने, शाखाओं और जड़ों में कार्बन जमा करते हैं. इससे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में वनों का योगदान बढ़ता है. इसके अलावा जंगल स्थानीय तापमान और नमी के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करते हैं.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bageshwar,Uttarakhand First Published :November 27, 2026, 18:02 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

