राष्ट्रवाणी: उन्नाव: 170 गांवों की लॉटरी, 2066 का नजारा 2026 में, 1000000 लोगों को फायदाउन्नाव के 170 गांवों की लॉटरी, 2066 का नजारा दिखेगा 2026 में, 1000000 लोगों को मिलेगा बंपर फायदाWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:05 ISTUP State Capital Region: दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर यूपी में भी राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) डेवलप किया जा रहा है. इससे सबसे ज्यादा उन्नाव की तस्वीर पूरी तरह बदलने जा रही है. इसमें 170 गांवों को एससीआर में शामिल किया जा सकता है. इसका सीधा फायदा 8 से 10 लाख ग्रामीणों को मिलेगा. साथ ही जाजमऊ-सोहरामऊ हाईवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे इन गांवों का 40 साल आगे की जरूरतों के हिसाब से विकास होगा. साथ ही सोनिक में रेलवे का देश का पहला आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब कारोबार को 30 फीसदी तक नई रफ्तार देगा.दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर यूपी में डेवलप होगा एससीआर. 170 से अधिक गांवों विकास ऐसा होगा मानों वे 2066 में जी रहें हों.UP SCR Project: उत्तर प्रदेश में भी अब दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर एडवांस इंडस्ट्रियल और शहरी कॉरिडोर डेवलप किया जा रहा है. अब यूपी में राज्य राजधानी क्षेत्र यानी एससीआर (SCR) का विस्तार होगा. इसके लिए उन्नाव जिले की 170 गांवों को शामिल किया जाएगा. इससे न सिर्फ जमीनों की कीमत और निवेश को पंख लगेंगे, बल्कि इन 170 गांवों में बसने वाले करीब 8 से 10 लाख ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा. फिलहाल संबंधित विभागों की टीमें इन गांवों का सर्वे कर रही हैं. अधिकारियों ने इन गांवों का चयन अगले 40 वर्षों की विकास संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया है. योजना में तीन प्रमुख मार्गों से सटे गांवों को शामिल किया जा रहा है. इनमें नेशनल हाईवे पर जाजमऊ से सोहरामऊ तक फैली करीब 35 बड़ी ग्राम सभाएं हैं, जो औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जाती हैं. इसके अलावा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के किनारे बसे लगभग 90 गांवों को इस दायरे में लाया जा रहा है. वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे और उनके संपर्क मार्गों के पास स्थित करीब 45 गांवों को जोड़ने का प्रस्ताव है. सर्वे पूरा होने के बाद अंतिम सूची शासन को भेजी जाएगी, जिस पर अधिसूचना जारी होते ही योजनाएं जमीन पर उतरने लगेंगी. 8 से 10 लाख ग्रामीणों को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं एससीआर से जुड़ते ही इन 170 गांवों का विकास पूरी तरह सुनियोजित ढंग से होगा, जिसका सीधा असर यहां के 8 से 10 लाख लोगों की जिंदगी पर दिखेगा. ग्रामीणों को बेहतर सड़क, पेयजल, सीवर, जल निकासी, बिजली, सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मजबूत नागरिक सुविधाएं मिलेंगी. नियोजित विकास से भूमि उपयोग का सही प्रबंधन होगा और आधुनिक आवासीय परियोजनाएं भी विकसित की जा सकेंगी, जिससे गांवों और शहरों के बीच का फासला काफी हद तक सिमट जाएगा. उद्योग, वेयरहाउस और ई-कॉमर्स में खुलेंगे रोजगार के द्वार दिल्ली-एनसीआर जैसा ढांचा तैयार होने से इस पूरे बेल्ट में बड़े पैमाने पर निवेश की उम्मीद है. यहां औद्योगिक इकाइयों, लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउस, ट्रांसपोर्ट हब, होटल, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों की प्रबल संभावनाएं बनेंगी. इससे निर्माण क्षेत्र के साथ परिवहन, खुदरा व्यापार, होटल-रेस्तरां, सुरक्षा, सफाई, ई-कॉमर्स और गोदाम प्रबंधन में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे. भारत का पहला रेलवे लॉजिस्टिक्स हब बनेगा. Advertisementसोनिक में देश का पहला रेलवे लॉजिस्टिक्स हब, 30% बढ़ेगा कारोबार औद्योगिक प्रगति को और मजबूत करने के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सोनिक रेलवे स्टेशन पर आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब शुरू किया है. यह रेलवे का देश का पहला लॉजिस्टिक्स हब है, जिसे दो साल के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाने की मंजूरी मिली है. यहां हर तरह के माल की लोडिंग-अनलोडिंग और डिजिटल ट्रैकिंग के साथ रेलवे घर-घर तक डिलीवरी सुविधा भी शुरू करेगा. इसके पूरी तरह विकसित होने पर उत्तर भारत में माल परिवहन और भंडारण व्यवस्था सुधरेगी. माल ढुलाई सस्ती होने से बड़े उद्योगों के साथ छोटे व्यापारियों को भी लाभ होगा और स्थानीय औद्योगिक कारोबार में 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि का अनुमान है. निवेश के साथ सुधरेगा गांव-शहर का तालमेल उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने बताया कि एससीआर के दायरे में जिले के 170 गांव शामिल किए गए हैं. उनके अनुसार, इस विस्तार से जिले में निवेश तेजी से बढ़ेगा और ग्रामीण अंचलों का शहरी क्षेत्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Unnao,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 18:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

