राष्ट्रवाणी: बरेली कैंट का होगा कायाकल्प… एआई तकनीक, नकटिया रिवरफ्रंट से बढ़ेगा पर्यटनबरेली कैंट का होगा कायाकल्प… एआई तकनीक, नकटिया रिवरफ्रंट और धोपेश्वरनाथ मंदिर से बढ़ेगा पर्यटन, जानें क्या है मेगा प्लानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:09 ISTBareilly News: बरेली कैंट अब सिर्फ अनुशासन और हरियाली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही आधुनिक तकनीक और धार्मिक पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में अपनी नई पहचान बनाने जा रहा है. नकटिया नदी के रिवरफ्रंट से लेकर धोपेश्वरनाथ मंदिर के कायाकल्प और स्कूलों में रोबोटिक्स लैब तक, कैंटोनमेंट बोर्ड ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए एक बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार किया है. Bareilly News: बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड अब विकास के साथ-साथ पर्यटन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की दिशा में काम कर रहा है. धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों को जोड़कर कैंट क्षेत्र को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है. इसके तहत नकटिया नदी के पुनर्जीवन से लेकर धोपेश्वरनाथ मंदिर और सरोवर के कायाकल्प, स्कूलों में नई बिल्डिंग और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं तक कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है. नकटिया नदी को मिलेगा नया स्वरूप कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से नकटिया नदी की सफाई और पुनर्जीवन को जनभागीदारी अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है. लगभग सात किलोमीटर के हिस्से में नदी की सफाई, किनारों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए काम किया जा रहा है. इसके लिए वेटिवर यानी खस घास लगाने और बड़े पैमाने पर पौधरोपण की योजना पर जोर है. उद्देश्य है कि नदी को स्वच्छ बनाने के साथ भविष्य में इसे रिवरफ्रंट और नेचर टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा सके. बोर्ड की अधिकारी के मुताबिक, नदी के व्यापक पुनर्जीवन के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से भी प्रयास किए जाएंगे. धोपेश्वरनाथ मंदिर और सरोवर का हुआ कायाकल्प धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैंट क्षेत्र स्थित श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भी कई विकास कार्य कराए गए हैं. यहां सरोवर की लगभग 30 से 40 वर्षों बाद पहली बार गहराई तक सफाई कराई गई. इसके लिए नैनो बबल तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसमें आईआईटी रुड़की और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉटरलू का सहयोग लिया गया. इसके अलावा मंदिर परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था, प्रवेश द्वार और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुकानें तैयार कराई गई हैं. यहां ओपन थिएटर बनाने की भी योजना है, जिसके लिए प्रशासन और प्रदेश सरकार से सहयोग की उम्मीद जताई गई है. स्कूलों में नए ब्लॉक और आधुनिक तकनीक पर जोर कैंटोनमेंट बोर्ड शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने में जुटा है. स्कूलों में दो नए भवन ब्लॉक तैयार करने की योजना है. इसके साथ ही एस्ट्रोनॉमी लैब, रोबोटिक्स लैब और डिजिटल रामायण जैसी पहल के जरिए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. Advertisementसीवरेज और SCADA सिस्टम से सुधरेगी व्यवस्था पेयजल प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए SCADA सिस्टम लाने की तैयारी है. इससे पानी की आपूर्ति और निगरानी को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. वहीं, सीवरेज सिस्टम में भी अगले दो से तीन महीनों में सुधार की दिशा में काम आगे बढ़ाने की बात कही गई है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bareilly,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 18:09 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

