राष्ट्रवाणी: शारीरिक कमजोरी को बनाया ताकत, स्विमिंग पूल में लहराया जीत का परचमव्हीलचेयर तक सिमटी जिंदगी, लेकिन हौसलों ने दिलाए 3 गोल्ड मेडल, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराने का सपनाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:59 ISTBharatpur News: एक हादसे ने इस खिलाड़ी की शारीरिक ताकत छीन ली, लेकिन उसका हौसला नहीं तोड़ पाया. मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उसने पैरा स्विमिंग को अपना जुनून बनाया और तीन बार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. अब उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन करना है. उसकी संघर्ष और सफलता की कहानी दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है.ख़बरें फटाफट भरतपुर: बिजली के करंट ने शरीर को अपंग बना दिया जिंदगी व्हीलचेयर तक सीमित हो गई लेकिन हौसलों को कमजोर नहीं कर सका. बयाना के लाखन सिंह फौजदार ने शारीरिक सीमाओं को चुनौती देते हुए पैरा स्विमिंग में ऐसी उपलब्धि हासिल की है. जो किसी के लिए भी प्रेरणा बन सकती है. 90 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद लाखन तीन बार राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. अब उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है.12 साल पहले हादसे ने बदल दी जिंदगी लाखन सिंह वर्ष 2012 में बिजली विभाग में नौकरी पर लगे थे वर्ष 2014 में 11 हजार केवी विद्युत लाइन पर काम करते समय अचानक करंट लगने से उनका दायां हाथ बुरी तरह झुलस गया और वे पोल से नीचे गिर गए हादसे में रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई जिससे शरीर के निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया 30 दिन आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहकर जिंदगी और मौत से संघर्ष किया डॉक्टरों ने हाथ काटने तक की सलाह दी लेकिन लाखन ने जिंदगी से हार नहीं मानी दो साल इलाज कई ऑपरेशन और संघर्ष हादसे के बाद करीब दो साल तक इलाज चला 30 दिन आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहकर जिंदगी और मौत से संघर्ष किया स्पाइनल कॉर्ड के दो और हाथ के चार ऑपरेशन हुए तमाम शारीरिक परेशानियों के बीच उन्होंने खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया और जीवन को नए सिरे से जीने का फैसला किया. भोपाल में आयोजित 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में वर्तमान में जयपुर के बनीपार्क स्थित पुराने पावरहाउस, राममंदिर में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं. लाखन के लिए तैराकी सिर्फ खेल नहीं बल्कि आत्मविश्वास और जिंदगी को दोबारा हासिल करने का जरिया बनी कार्यालय से समय निकालकर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में अभ्यास करते हैं. भोपाल में आयोजित 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता इससे पहले 24वीं और 25वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड जीत चुके हैं. पत्नी ने मुश्किल दौर में उनका साथ दिया और बेटियां दीक्षा व गुंजन भी पिता से प्रेरित होकर तैराकी में आगे बढ़ रही हैं.दीक्षा स्टेट लेवल क्वालिफाई कर चुकी है. जबकि गुंजन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है. अब लाखन जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित वर्ल्ड सीरीज प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में क्वालिफाई करने के लिए उन्हें प्रायोजन और सहयोग की जरूरत है. उनका लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है. About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bharatpur,RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 17:59 ISTऔर पढ़ें

