राष्ट्रवाणी: अंग्रेजों के लिए बना था गेस्ट हाउस, आज अदालतें; जानिए उदयपुर कोर्ट का इतिहासUdaipur News : अंग्रेजों के लिए बना था गेस्ट हाउस, आज चल रही 56 से ज्यादा अदालतें; जानिए उदयपुर कोर्ट का इतिहासReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:00 ISTUdaipur Zila Nyayalaya Building Kissa: उदयपुर की जिला न्यायालय इमारत का इतिहास बेहद दिलचस्प है. वर्ष 1932 में बनी यह इमारत कभी अंग्रेजों का गेस्ट हाउस थी, जहां अंग्रेजी मेहमान ठहरते थे. आजादी के बाद यहां मेवाड़ की हाई कोर्ट बनी. स ऐतिहासिक इमारत का निर्माण वर्ष 1932 में करवाया गया था. उस समय उदयपुर आने वाले अंग्रेजी मेहमानों के ठहरने के लिए इसे गेस्ट हाउस के रूप में तैयार किया गया था. करीब 15 साल तक यह इमारत गेस्ट हाउस के रूप में संचालित होती रही.ख़बरें फटाफट उदयपुर. उदयपुर शहर का न्यायालय सिर्फ न्याय दिलाने की जगह नहीं है, बल्कि इसका अपना एक दिलचस्प ऐतिहासिक सफर भी रहा है. आज जिस इमारत में जिला न्यायालय संचालित हो रहा है, कभी वहां अंग्रेजी मेहमान ठहरा करते थे. जी हां, यह बात सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी, लेकिन बताया जाता है कि अंग्रेजों के शासनकाल में इस इमारत का इस्तेमाल गेस्ट हाउस के रूप में किया जाता था. उदयपुर आने वाले अंग्रेज अधिकारी और मेहमान इसी जगह पर ठहरा करते थे. जानकारी के अनुसार, इस ऐतिहासिक इमारत का निर्माण वर्ष 1932 में करवाया गया था. उस समय आने वाले अंग्रेजी मेहमानों के ठहरने के लिए इसे गेस्ट हाउस के रूप में तैयार किया गया था. करीब 15 साल तक यह इमारत गेस्ट हाउस के रूप में संचालित होती रही. वर्ष 1947 तक यहां मेहमानों के रुकने की व्यवस्था थी. इसके बाद देश की आजादी और बदलते समय के साथ इस इमारत का उपयोग भी बदल गया. आजादी के बाद बनी मेवाड़ की हाई कोर्ट आजादी के बाद इसी इमारत में मेवाड़ की हाई कोर्ट बनाई गई. उस दौर में यह न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गई. धीरे-धीरे न्यायिक व्यवस्था में बदलाव हुए और बाद में इसे जिला न्यायालय के रूप में संचालित किया जाने लगा. जिस जगह पर कभी अंग्रेजी मेहमान आराम किया करते थे, उसी जगह से लोगों को न्याय दिलाने का काम शुरू हो गया. 56 से ज्यादा कोर्ट और साढ़े चार हजार वकील आज इस न्यायालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने मामलों को लेकर पहुंचते हैं. यहां करीब साढ़े चार हजार से ज्यादा वकील प्रैक्टिस कर रहे हैं. वहीं, 56 से ज्यादा कोर्ट संचालित हो रही हैं. ऐसे में यह न्यायालय उदयपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी न्याय व्यवस्था का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है. Advertisementआज भी बरकरार है इमारत का ऐतिहासिक महत्व इस इमारत की खास बात यह है कि समय के साथ इसका काम जरूर बदल गया, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व आज भी बना हुआ है. यहां आने वाले कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक कोर्ट परिसर है, लेकिन इसकी पुरानी कहानी जानने के बाद इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है. उदयपुर की यह ऐतिहासिक इमारत अपने आप में शहर के बदलते दौर की कहानी कहती है. अंग्रेजों के मेहमानों की मेजबानी करने वाली यह जगह आज हजारों लोगों की उम्मीद और न्याय से जुड़ी हुई है. यही वजह है कि उदयपुर का जिला न्यायालय कानूनी व्यवस्था के साथ-साथ शहर की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखता है.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Udaipur,RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 18:00 ISTऔर पढ़ें

