राष्ट्रवाणी: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: NHIDCL बाहर, आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाधामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले: लापरवाही पर NHIDCL पर गिरी गाज, 12 हजार आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में चलेगी पॉड टैक्सीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:07 ISTUttarakhand Cabinet Decisions: उत्तराखंड की धामी कैबिनेट ने बैठक में 23 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है. सरकार ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर NHIDCL को कार्यदायी संस्था की सूची से बाहर कर दिया है. वहीं, प्रदेश की 12 हजार आशा वर्कर्स का मानदेय 1,700 रुपये बढ़ाया गया है. इसके अलावा गन्ना किसानों के भुगतान हेतु 207.75 करोड़ की गारंटी और हरिद्वार में 21 किलोमीटर लंबे पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी मिली है.Uttarakhand Cabinet Decisions: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है. एक तरफ जहां निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था NHIDCL पर सरकार ने सख्त एक्शन लिया है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की 12 हजार आशा वर्कर्स और गन्ना किसानों को बड़ी आर्थिक राहत दी है. इसके साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार के यातायात को आधुनिक बनाने के लिए पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी मिल गई है. लापरवाही पर NHIDCL सूची से बाहर कैबिनेट के फैसलों में जहां लापरवाही पर NHIDCL को बड़ा झटका देते हुए कार्यदायी संस्थाओं की सूची से बाहर कर दिया गया. कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि NHIDCL अब राज्य में निर्माण कार्यों के लिए सूचीबद्ध कार्यदायी संस्था नहीं रहेगी. दरअसल, संस्था को पांच जिलों में टनल पार्किंग निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन धनराशि जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया. सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए संस्था को सूची से बाहर करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . आशा वर्कर्स को बड़ी राहत कैबिनेट ने आशा वर्कर्स को मिलने वाली राज्यांश की प्रोत्साहन राशि 3,300 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह कर दी है. यानी हर महीने 1,700 रुपये की बढ़ोतरी होगी. इससे प्रदेश की करीब 12 हजार आशा वर्कर्स को लाभ मिलेगा. उन्हें केंद्र से मिलने वाली 1,650 रुपये की राशि अलग से मिलती रहेगी. Advertisementगन्ना किसानों के भुगतान के लिए 207.75 करोड़ की गारंटी पेराई सत्र 2026-27 के लिए बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला की चार सरकारी एवं सहकारी चीनी मिलों को बैंकों से कर्ज लेने के लिए 207.75 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी देने का फैसला लिया गया है. इससे गन्ना किसानों का भुगतान समय पर करने में मदद मिलेगी. पहाड़ में सेवा देंगे मेडिकल पीजी डॉक्टर पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने के बाद दो साल पहाड़ में अनिवार्य सेवा देनी होगी. इसके लिए राजकीय सेवा संबंधी बॉन्ड भरना होगा. हरिद्वार में 21 किलोमीटर लंबा पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट कैबिनेट ने हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी पॉड टैक्सी परियोजना को मंजूरी दी है. करीब 21 किलोमीटर के इस रूट पर 21 स्टेशन बनाए जाएंगे. कैबिनेट के अन्य अहम फैसले: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया. वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 28 वर्ष की गई. बापू ग्राम ऋषिकेश की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि को डी-नोटिफाई करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई. वन विभाग प्रस्ताव भेजेगा. राज्य में लैंड यूज चेंज की शुल्क दरों में बदलाव करते हुए वर्ष 2021 की पुरानी दरें लागू करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया. आबकारी विभाग में उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह पद सृजित होंगे. उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित किया जाएगा. About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Dehradun,Uttarakhand First Published :November 27, 2026, 17:07 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में ‘सेवा दूत अभियान’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी भाजपा, रवींद्र चव्हाण ने बनाई रणनीति – राष्ट्रवाणी

