राष्ट्रवाणी: 11 सीनियर खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट छिना… 20 से घटाकर 8 किए 11 सीनियर खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट छिना… 20 से घटाकर 8 किए, डी और ई कैटेगरी खत्म, पीसीबी का बड़ा फैसलाWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:13 ISTPCB reducing central contract 20 to just eight: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट 20 से घटाकर आठ खिलाड़ियों तक सीमित कर दी है. 30 जून, 2027 तक लागू रहने वाले इन अनुबंधों में कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल को कैटेगरी ए में रखा गया है, जबकि कैटेगरी डी और ई समाप्त कर दी गई हैं. आलिया रियाज और डायना बेग समेत कई सीनियर खिलाड़ी बाहर हुई हैं, वहीं टीम शीन डिट्ज के नेतृत्व में वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी कर रही है.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर किया. नई दिल्ली. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए बीता साल मैदान पर बेहद निराशाजनक रहा है. जिसका सीधा असर अब खिलाड़ियों के सालाना करार पर पड़ा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट जारी करते हुए कड़ा फैसला लिया है और अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या को 20 से घटाकर सीधा आठ कर दिया है. यह नया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम अगले साल यानी 30 जून, 2027 तक प्रभावी रहेगा. बोर्ड के इस बड़े बदलाव के बाद पाकिस्तान महिला क्रिकेट में हड़कंप मच गया है, क्योंकि कई सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गई है. नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में टीम की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) और बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल (Sadia Iqbal) ऊंचे ब्रैकेट यानी कैटेगरी ए में जगह दी गई है. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कैटेगरी बी में मुनीबा अली सिद्दीकी, नशरा संधू और सिदरा अमीन को शामिल किया गया है. वहीं, कैटेगरी सी में आयशा जफर, गुल फिरोजा और सदफ शमास अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं. पीसीबी ने इस बार कॉन्ट्रैक्ट ढांचे में भी बड़ा फेरबदल किया है. पिछले साल की सूची में कैटेगरी डी और ई भी मौजूद थे, जिनमें कुल 12 खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन बोर्ड ने अब इन दोनों कैटेगरी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. Advertisement युवा और सीनियर खिलाड़ियों पर गिरी गाज पीसीबी ने पिछले साल युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने और नए मौके देने के उद्देश्य से कैटेगरी ई को एक इमर्जिंग प्लेयर्स ब्रैकेट के रूप में शुरू किया था. हालांकि, इस प्रयोग का असर ज्यादा दिनों तक नहीं दिखा और पिछले साल इस कैटेगरी में जगह पाने वाली दोनों युवा खिलाड़ी एमान फातिमा और शवाल जुल्फिकार इस बार अपना कॉन्ट्रैक्ट बचाने में नाकाम रही हैं. दूसरी ओर, कई बड़े और स्थापित नामों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है. आलिया रियाज, डायना बेग, रमीन शमीम, नजीहा अल्वी, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, सिदरा नवाज, अरूब शाह, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर जैसी जानी-मानी खिलाड़ियों से उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छीन लिया गया है. प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर चयन पीसीबी ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों का चयन उनके हालिया प्रदर्शन और फिटनेस के स्तर को ध्यान में रखकर किया गया है. पुरुषों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के विपरीत, महिला खिलाड़ियों के अनुबंध में अलग-अलग फॉर्मेट के आधार पर श्रेणियां नहीं बनाई गई हैं. टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद 24 वर्षीय कप्तान फातिमा सना का शीर्ष कैटेगरी में पहुंचना उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की गवाही देता है. फातिमा ने न केवल राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार अच्छा खेल दिखाया, बल्कि वह हाल ही में इंग्लैंड के टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ और ऑस्ट्रेलिया की ‘विमेंस बिग बैश लीग’ दोनों में खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर भी बनी हैं. चैंपियनशिप में संघर्ष और सादिया की चमक फातिमा के साथ कैटेगरी ए में जगह बनाने वाली सादिया इकबाल भी पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण की धुरी रही हैं. बाएं हाथ की इस स्पिनर ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पूर्व में आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी हासिल किया था और वह आज भी टीम की सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार हैं. टीम के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान की स्थिति फिलहाल बहुत अच्छी नहीं है. टीम 11 देशों की आईसीसी महिला चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर चल रही है, जहां उसे अपनी पिछली तीन वनडे सीरीज में से दो में हार का सामना करना पड़ा है.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 17:13 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

