राष्ट्रवाणी: ठंड में बाइक स्टार्ट करने में हो रही दिक्कत, इन 5 बातों का रखें ध्यानठंड में बाइक स्टार्ट करने में हो रही दिक्कत, इन 5 बातों का रखें ध्यान, एक किक में होगी चालूReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:20 ISTBike Starting Problems in Winter: सर्दियों में बाइक स्टार्ट करने में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए बैटरी, एयर फिल्टर और कार्बोरेटर की समय पर जांच और सफाई जरूरी है।
गोंडा में बाइक मिस्त्री ने सर्दियों में बाइक की देखभाल के आसान टिप्स दिए हैं। गोंडा: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाइक चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ठंड बढ़ने पर कई बार सुबह के समय बाइक आसानी से स्टार्ट नहीं होती. खासकर रातभर खड़ी रहने वाली बाइक को स्टार्ट करने में अधिक परेशानी आती है. ऐसे में बाइक की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर सर्दियों में भी बाइक को अच्छी स्थिति में रखा जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान बाइक मैकेनिक अकील चंद यादव बताते हैं कि सर्दियों में बाइक की बैटरी कमजोर होने पर उसे स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है. इसलिए समय-समय पर बैटरी की जांच कराते रहना चाहिए. वे बताते है कि अगर बैटरी पुरानी है या बार-बार डिस्चार्ज हो रही है, तो इसकी जांच मैकेनिक से जरूर कराएं. जरूरत पड़ने पर बैटरी चार्ज करवाएं या खराब होने पर बदलवा लें. बाइक की चाबी स्विच में लगाकर ऑन नहीं छोड़नी चाहिए. ऐसा करने से बैटरी की बिजली खर्च हो सकती है और बाइक स्टार्ट करने में दिक्कत आ सकती है. बाइक को खुले स्थान पर खड़ा करने से बचना चाहिए. रात में ओस गिरने से बाइक के कुछ हिस्सों में नमी आ सकती है. इससे स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है. इसलिए संभव हो तो बाइक को किसी ढके हुए स्थान पर खड़ा करें. एयर फिल्टर और कार्बोरेटर की सफाई जरूरी अकील के मुताबिक, पेट्रोल हमेशा पेट्रोल पंप से ही भरवाएं. इधर-उधर से खुला पेट्रोल लेने से बचें. बाइक की समय पर सर्विस करानी चाहिए. सर्विस के दौरान कार्बोरेटर और एयर फिल्टर की सफाई जरूर कराएं. कार्बोरेटर में गंदगी फंसने से भी बाइक स्टार्ट होने में परेशानी आती है. इसके अलावा बाइक के स्विच और अन्य जरूरी हिस्सों की भी जांच कराते रहें. बीएस-6 मॉडल की बाइक में कई सेंसर लगे होते हैं. ऐसे में सेंसर में खराबी आने पर भी स्टार्टिंग की समस्या हो सकती है. Advertisementसुबह बाइक स्टार्ट करते समय रखें इन बातों का ध्यान अकील के मुताबिक, सुबह बाइक स्टार्ट करते समय जरूरत के अनुसार चोक का इस्तेमाल करें. बाइक स्टार्ट होने के बाद करीब एक मिनट तक चालू रहने दें, ताकि इंजन सामान्य रूप से काम करने लगे. इसके बाद ही बाइक लेकर निकलें. अगर बाइक बार-बार किक मारने या सेल्फ लगाने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रही है, तो जबरदस्ती स्टार्ट करने के बजाय नजदीकी मैकेनिक से जांच कराएं. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर सर्दियों में बाइक की देखभाल की जा सकती है और सुबह स्टार्टिंग से जुड़ी परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Gonda,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 17:20 ISTऔर पढ़ें

