राष्ट्रवाणी: पटना के वीरचंद पटेल पथ पर बदला ट्रैफिक रूट, फर्राटा भरने से पहले जान लें नियमपटना के वीरचंद पटेल पथ पर बदला ट्रैफिक रूट, फर्राटा भरने से पहले जान लें नया नियमReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:23 ISTPatna Traffic Route: पटना के वीरचंद पटेल पथ पर जिला प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. अब यहां सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वन-वे व्यवस्था रहेगी. इसके तहत हाईकोर्ट के गेट नंबर 4 और 5 के आसपास वाहनों की आवाजाही के नियम बदल दिए गए हैं. मिलर हाई स्कूल की ओर से गेट नंबर 4 की तरफ वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. गेट नंबर 4 से गेट नंबर 5 और गेट नंबर 5 से वीआईपी पोस्ट 27 की ओर भी परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है.पटना के वीरचंद पटेल पथ पर जिला प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. पटना. राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ पर अब वाहन चालकों को नए ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा. जिला प्रशासन ने इस सड़क पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है. यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी. इसके तहत हाईकोर्ट के गेट नंबर 4 और गेट नंबर 5 के आसपास वाहनों की आवाजाही के लिए नए नियम तय किए गए हैं. प्रशासन ने यह फैसला वीरचंद पटेल पथ पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया है. इस इलाके में राजनीतिक दलों के कार्यालय, पटना हाईकोर्ट, स्कूल और होटल होने के कारण अक्सर वाहनों का दबाव रहता है. नई व्यवस्था से ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कोशिश की गई है. कहां से मिलेगी वाहनों को एंट्री, कहां रहेगी रोक?
जारी आदेश के मुताबिक, वीरचंद पटेल पथ से हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 की ओर आने वाले वाहन अब वीआईपी पोस्ट नंबर 27 के सामने से प्रवेश कर गेट नंबर 5 की तरफ जा सकेंगे. Advertisementवहीं, मिलर हाई स्कूल की ओर से हाईकोर्ट के गेट नंबर 4 की तरफ वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा गेट नंबर 4 से गेट नंबर 5 की ओर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. गेट नंबर 5 से VIP पोस्ट 27 की ओर निकासी पर रोक नई ट्रैफिक व्यवस्था के तहत हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 से वीआईपी पोस्ट नंबर 27 की ओर वाहनों की निकासी भी प्रतिबंधित रहेगी. वाहन चालकों को प्रशासन की ओर से निर्धारित रास्ते का ही इस्तेमाल करना होगा. एंबुलेंस और दमकल वाहनों को मिलेगी छूट जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन-वे की यह व्यवस्था एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों पर लागू नहीं होगी. आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को पहले की तरह आवागमन की छूट रहेगी. प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्ग से ही आवाजाही करें, ताकि इस व्यस्त सड़क पर जाम की स्थिति से बचा जा सके.About the AuthorChief Sub EditorUtkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,Patna,BiharFirst Published :November 27, 2026, 17:23 ISTऔर पढ़ें

