राष्ट्रवाणी: जयपुर का सबसे भव्य अन्नकूट महोत्सव, 65 साल पहले ढाई किलो अन्न से हुई थी शुरुआतजयपुर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारी, भक्तों के लिए बनेगी प्रसादी, 61 भट्टियों पर तैयार हो रहे हैं छप्पन भोगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:30 ISTJaipur News: जयपुर स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर में इस बार 66वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं, जो जयपुर का सबसे सबसे भव्य अन्नकूट महोत्सव होगा. यह अन्नकूट महोत्सव 29 नवंबर को सम्पन्न होगा जिसके लिए मंदिर में भव्य छप्पन भोग की प्रसादी बनाने की तैयारी चल रही हैं.ख़बरें फटाफट जयपुर: जयपुर अपने ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों के लिए मशहूर शहर हैं जहां सालभर मंदिरों में भव्य कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन चलते रहता हैं. खासतौर पर सर्दियों के सीज़न में जयपुर के सैकड़ों प्राचीन मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होता हैं जहां लाखों की संख्या में भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं. ऐसे ही जयपुर के दिल्ली रोड़ पर स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर में इस बार 66वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं जो जयपुर का सबसे सबसे भव्य अन्नकूट महोत्सव होगा. यह अन्नकूट महोत्सव 29 नवंबर को सम्पन्न होगा जिसके लिए मंदिर में भव्य छप्पन भोग की प्रसादी बनाने की तैयारी चल रही हैं. हर साल की तरह इस साल भी अन्नकूट महोत्सव लाखों की संख्या में भक्त प्रसादी लेने पहुंचेंगे. जिसके लिए मंदिर की रसोई में 61 भट्टियों व 22 चूल्हों पर 5 टन प्रसादी हलवाई लगातार तैयार करने में जुटे हैं. क्योंकि इस बार लगभग 2 लाख भक्तों के अन्नकूट महोत्सव में आने का अनुमान हैं. पिछले तीन दिन से भट्टी पूजन के बाद से अलग-अलग पकवान बनाने में लगे हुए हैं. 29 नवंबर को सुबह 11:30 बजे श्री हनुमानजी महाराज की महाआरती होगी. इसके बाद दोपहर 12 बजे से अन्नकूट पंगत प्रसादी शुरू होगी, जो रात 10 बजे तक अनवरत चलेगी. इस खास अन्नकूट महोत्सव के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने और प्रसादी ग्रहण करवाने के लिए सुरक्षा से लेकर व्यवस्था के खास इंतजाम किए जा रहे हैं. सैकड़ों हलवाई भट्टियों व चूल्हों तैयार करेंगे अन्नकूट प्रसादी लोकल-18 ने खोले के हनुमान जी मंदिर में पहुंच कर यहां अन्नकूट महोत्सव के लिए पुजारियों, हलवाईयों और मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों से बात की तो बताते हैं हर साल की तरह इस साल भी खोले के हनुमान जी मंदिर में जयपुर का सबसे भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होने जा रहा हैं. अन्नकूट प्रसादी के लिए ख़ासतौर पर राजस्थान के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों हलवाई भक्तों के लिए प्रसादी तैयार कर रहे हैं. साथ अन्नकूट महोत्सव में श हलवाईयों के अलावा बर्तन धोने लिए लेबर और प्रसादी वितरण करने के लिए सैकड़ों वॉलंटियर की व्यवस्था भी खास रहेगी. हर साल की तरह इस बार भी अन्नकूट प्रसादी के लिए कई क्विंटल चीनी, बेसन, मावा, दाल, बूरा, मसाले, गुड़, सब्जियां जैसी सामग्री से अन्नकूट प्रसादी तैयार की जा रही हैं. इस बार अन्नकूट महोत्सव में 56 भोग के अलावा भक्तों के लिए दही की कढ़ी, सूजी का हलवा, पूड़ी-सब्जी, लड्डू और नमकीन जैसे तमाम व्यंजन होंगे. 65 साल पहले ढाई किलो अन्न से हुई थी अन्नकूट की शुरुआत खोले के हनुमान जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की शुरुआत करीब 65 साल पहले छोटे स्तर पर हुई थी. जब मंदिर में एक चूल्हे पर ढाई किलो अन्न के साथ भक्तों को पहली बार अन्नकूट प्रसादी दी गई थी. कुछ श्रद्धालुओं से शुरू हुई अन्नकूट महोत्सव की परंपरा आज लाखों भक्तों की आस्था का उत्सव बन चुकी है. महज ढाई किलो अन्न से हजारों किलों अन्न तक पहुंच गई हैं. हर साल अन्नकूट महोत्सव एक ही स्थान पर हजारों लोग सुव्यस्थित रूप से पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण करते हैं. जो इस अन्नकूट महोत्सव की आस्था का प्रतिक हैं. हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में भक्तों के लिए पार्किंग से लेकर तमाम सुविधाएं होंगी. आपको बता दें वैसे तो जयपुर के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होता हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोगों खोले के हनुमानजी मंदिर के अन्नकूट महोत्सव का इंतजार रहता हैं. About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jaipur,RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 17:30 ISTऔर पढ़ें

