राष्ट्रवाणी: ठाणे: कुत्ते से बचने को भागा लड़का, फिर चक्कर खाकर गिरा, हार्ट-अटैक से मौतठाणे: कुत्ते से बचने के लिए खूब दौड़ा लड़का, अचानक चक्कर खाकर गिरा, हार्ट-अटैक से मौतWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:49 ISTठाणे के बदलापुर में एक आवारा कुत्ता 18 साल के लड़का के पीछे पड़ गया. बच्चा बचने के लिए तेजी से भागा और फिर बेहोश होकर गिर गया. बच्चे की पहले बाईपास सर्जरी हो चुकी है. माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी जान गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. (DD)मुंबई से सटे ठाणे के बदलापुर में एक 18 साल के लड़के के पीछे आवारा कुत्ता पड़ गया. कुत्ते से बचने के लिए यह लड़का तेजी से भागा. बताया जा रहा है कि एक दुकान के पास पहुंचते ही उसे अचानक चक्कर आया और वो नीचे गिर गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि घबराहट में भागने के कारण बच्चे को दिल का दौरा पड़ा हो सकता है. दोस्तों के साथ था लड़का स्थानी पुलिस का कहना है कि यह घटना मृतक के दोस्तों की मौजूदगी में हुई. इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक उसके पीछे दौड़ने लगा. कुत्ते को पास आता देख वह घबरा गया और जान बचाने के लिए भागने लगा. उसने पास की एक दुकान में घुसकर खुद को बचाने की कोशिश की. लेकिन दुकान के भीतर पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई. वह चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा. यह देखकर उसके दोस्त और आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे. तीन साल पहले हुई थी दिल की बाईपास सर्जरी हादसे के बाद उसे बदलापुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक मृतक की करीब तीन साल पहले दिल की बाइपास सर्जरी हुई थी. आशंका है कि कुत्ते के पीछे पड़ने से वह काफी डर गया था. इसके बाद अचानक भागने से उसके शरीर पर दबाव पड़ा होगा. पहले से दिल की बीमारी का इतिहास होने के कारण उसकी हालत बिगड़ सकती थी. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से ही हुई. Advertisementपुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…Location :Thane,Thane,MaharashtraFirst Published :November 27, 2026, 17:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

