राष्ट्रवाणी: युवती ने 2 लड़कों से एकसाथ रचाई शादी, तीनों रहते हैं साथ में, बताई अजीब वजहयुवती ने 2 लड़कों से एकसाथ रचाई शादी, तीनों रहते हैं साथ में, बताई अजीब वजहWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:39 ISTक्या किसी लड़की को एक ही समय में दो लड़कों से प्यार हो सकता है. क्या वो एकसाथ दोनों से शादी रचा सकती है. एक युवती की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लड़की का कहना है कि उसे एकसाथ दो लड़कों से प्यार हुआ. दोनों के साथ जिंदगी बसाने का फैसला किया. दोनों से शादी रचा ली. यह अनोखी लव स्टोरी सुर्खियों में है. दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली सुनीता नेगी ने कहा कि मेरी लव मैरिज हुई थी…शिमला. एक ही समय में दो लड़कों से किसी लड़की को प्यार हो जाए और दोनों से शादी कर ले, यह बात सुनने में बहुत अजीब लगती है. हर कोई यही कहेगा कि आधुनिक समय में यह संभव है. दुनिया में कुछ भी असंभव हैं. कई बार पुरानी प्रथाओं और परंपराओं को निभाने की जिम्मेदारी युवा निभा लेते हैं. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कुहाट गांव की सुनीता चौहान के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. सुनीता को दो लड़कों से एक ही समय में प्यार हुआ. दोनों से शादी रचा ली. अब सुनीता की पहचान सुनीता नेगी के रूप में है. सुनीता की ससुराल शिलाई गांव में हैं. सुनीत ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी बताई. उन्होंने बताया कि उन्होंने लव मैरिज की है. दो लड़कों से एक ही समय में प्यार हुआ. दोनों रिश्ते में आपस में सगे भाई थे. मैंने अपने समुदाय की प्रथा निभाई और दोनों से शादी कर ली. वैसे शिलाई में हर दूसरी-तीसरी महिला के दो या तीन पति हैं. इसे जोड़ीदार शादी कहा जाता है. स्थानीय भाषा में इसे ‘जाजड़ा’ भी कहा जाता है. ‘दोनों पतियों से बराबर प्यार’ सुनीता ने अपने इंटरव्यू में कई खुलासे किए. उन्होंने बताया, ‘शादी मेरी पसंद से हुई है. फेरे सिर्फ एक पति के साथ हुए. शादी दोनों के नाम मानी जाती है. मैंने अपना कल्चर अपनाया है. दोनों से प्यार हुआ तो दोनों से शादी कर ली. दोनों पतियों से बराबर प्यार करती हूं. मेरा एक बच्चा है. मेरी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है.’ सुनीता के पति प्रदीप और कपिल नेगी हैं. कपिल 28 साल के हैं जबकि प्रदीप की उम्र 35 साल हैं. दोनों सगे भाई हैं. सुनीता के फेरे प्रदीप के साथ डले थे. इस शादी के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए प्रदीप बताते हैं, ‘घर में भाईचारा बना रहे, दो शादियां होती हैं तो दो घर बनते हैं, खर्च बढ़ता है, जमीन-जायदाद बंट जाती है, इसे रोकने के लिए इस जोड़ीदार प्रथा से शादी की.’ बड़े भाई कपिल नेगी ने कहा – छोटे भाई को ज्यादा प्यार करता हूं Advertisementसुनीता नेगी के दोनों पति रेस्टोरेंट चलाते हैं. इस रेस्टोरेंट का नाम ‘जोड़ीदार भाई फैमिली रेस्टोरेंट है. रेस्टोरेंट के बाहर दोनों भाइयों के साथ सुनीता नेगी की फोटो लगी हुई है. सुनीता की जब शादी हुई तब कपिल नेगी बहरीन में नौकरी करते थे. अब वो गांव वापस लौट आए हैं. दोनों भाइयों ने मिलकर गांव में रेस्टोरेंट खोला है. तीनों सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. बड़े भाई कपिल नेगी ने कहा कि मैं अपने छोटे भाई को पत्नी से भी ज्यादा प्यार करता हूं. इसी गांव के कई परिवारों में यह प्रथा है. गांववालों का कहना है कि महाभारत काल से यह प्रथा चली आ रही हैं. वहीं गांंव की कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो इस प्रथा को गलत मानती हैं. उनका कहना है कि एक महिला का सिर्फ एक पति होना चाहिए.About the AuthorNews EditorAn accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with गूगल Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
पढ़ने के लिए क्लिक करें|Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 17:39 ISTऔर पढ़ें

