राष्ट्रवाणी: नागौर के किसानों के लिए कमाई का जरिया बनी अश्वगंधा, GI टैग के बाद बढ़ा रुझानGI टैग मिलते ही नागौरी अश्वगंधा की बढ़ी डिमांड, किसानों ने 40% बढ़ाई बुवाई, 15 किस्मों पर चल रहा अनुसंधानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:41 ISTNagaur Ashwagandha Farming: जीआई टैग मिलने के बाद नागौरी अश्वगंधा की पहचान देशभर में बढ़ रही है. औषधीय गुणों और जड़ों की खास गुणवत्ता के चलते किसान इसकी खेती में रुचि दिखा रहे हैं. इस बार अश्वगंधा की बुवाई में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, कृषि अनुसंधान केंद्र नागौर में पिछले दो वर्षों से 15 जर्मप्लाज्म पर शोध जारी है, ताकि बेहतर किस्में विकसित की जा सकें.ख़बरें फटाफट नागौर।
जीआई टैग मिलने के बाद नागौरी अश्वगंधा की पहचान प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में बढ़ रही है. औषधीय गुणों और जड़ों की खास गुणवत्ता के कारण अश्वगंधा अब नागौर के किसानों के लिए अतिरिक्त आय का मजबूत जरिया बनती जा रही है. यही वजह है कि इस बार किसानों ने अश्वगंधा की बुवाई में करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है. कृषि अनुसंधान केंद्र नागौर में भी इसकी गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए पिछले दो वर्षों से 15 प्रकार के जर्मप्लाज्म (आनुवंशिक सामग्री) पर अनुसंधान किया जा रहा है. इसका उद्देश्य नागौरी अश्वगंधा की विशेषताओं को बनाए रखते हुए नई और बेहतर किस्म विकसित करना है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजदीप मुंदियाड़ा के अनुसार नागौर क्षेत्र में अश्वगंधा की खेती को लेकर किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है. इस बार 100 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बुवाई का लक्ष्य रखा गया है. पिछले साल की तुलना में बुवाई में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. अनुमान है कि इस सीजन में अश्वगंधा उत्पादन से किसानों को 35 करोड़ रुपए से अधिक की आय हो सकती है. इससे खेती के साथ औषधीय फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा. जड़ की बनावट और औषधीय तत्व बनाते हैं खास नागौरी अश्वगंधा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी जड़ की बनावट और गुणवत्ता है. इसकी जड़ों में विथेनोलाइड्स और एल्कलॉइड जैसे औषधीय यौगिक पाए जाते हैं. यही तत्व अश्वगंधा को औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं. नागौर की जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों में तैयार होने वाली अश्वगंधा की जड़ों में इन जैव सक्रिय तत्वों की मात्रा और विशेष संरचना इसे दूसरे क्षेत्रों में उत्पादित अश्वगंधा से अलग पहचान दिलाती है. इसकी जड़ों की गुणवत्ता के कारण बाजार में भी इसकी अलग पहचान बन रही है. 15 जर्मप्लाज्म पर दो साल से शोध नागौर कृषि अनुसंधान केंद्र में पिछले दो वर्षों से अश्वगंधा की 15 प्रकार की आनुवंशिक सामग्रियों पर परीक्षण और अनुसंधान किया जा रहा है. वैज्ञानिकों का प्रयास है कि ऐसी उन्नत किस्म विकसित की जाए, जिसमें जड़ों की गुणवत्ता, औषधीय तत्वों की मात्रा और उत्पादन क्षमता बेहतर हो. इससे भविष्य में किसानों को अधिक लाभ मिल सकेगा. अनुसंधान के माध्यम से नागौरी अश्वगंधा की मूल विशेषताओं को भी संरक्षित रखने पर जोर दिया जा रहा है. सितंबर में बुवाई, अप्रैल में जड़ों की खुदाई अश्वगंधा की खेती में सामान्यतः सितंबर माह में बुवाई की जाती है. फसल तैयार होने के बाद अप्रैल माह में इसकी जड़ों की खुदाई की जाती है. इस फसल में कीटों का प्रकोप अपेक्षाकृत कम होने से किसानों को फसल प्रबंधन में भी सुविधा मिलती है. कम जोखिम और औषधीय फसल के रूप में इसकी मांग किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है. जीआई टैग के बाद नागौरी अश्वगंधा को नई पहचान मिलने से आने वाले वर्षों में इसका रकबा और बाजार दोनों बढ़ने की संभावनाएं हैं.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…Location :Nagaur,RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 17:41 ISTऔर पढ़ें

