राष्ट्रवाणी: ‘कैश तैयार रखें’, 2027 में कोरोना से भी बड़ी आफत, 2030 तक पैसा-पावर सब बेकार‘कैश तैयार रखें’, 2027 में आ रही कोरोना से भी बड़ी आफत, 2030 तक पैसा-पावर सब बेकार, ‘एआई पुलिस’ ने दी खुली वॉर्निंगWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:43 ISTAI वॉचडॉग के रिसर्चर निकोला जुरकोविक ने सोशल मीडिया पर खुला खत लिखा है. वो एडवांस एआई सिस्टम की सुरक्षा पर काम करते हैं. उन्होंने एआई के बढ़ते खतरों को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि एआई के लिए सख्त दुनिया भर के नियम नहीं बने तो हालात बिगड़ सकते हैं. 2027 में कोविड से भी बड़ी उथल-पुथल आ सकती है. 2030 तक अर्थव्यवस्था, नौकरियों और ताकत पर गहरा असर पड़ सकता है. डिजिटल सिस्टम में साइबर या तकनीकी गड़बड़ी का डर भी है, इसी वजह से उन्होंने लोगों को कैश रखने की सलाह दी है. साथ ही घर में कम से कम दो हफ्ते का राशन-पानी रखने को कहा है.2027 में बढ़ेगा एआई का खतरा (एआई कॉन्सेप्ट इमेज)शादी और त्योहारों के सीजन में जब हर तरफ जश्न का माहौल है, ठीक उसी दौरान एक ऐसी चेतावनी सामने आई जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया. एडवांस एआई सिस्टम के खतरों की जांच करने वाली संस्था METR के टेक्निकल स्टाफ मेंबर निकोला जुरकोविक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जो खुला खत लिखा है. उन्होंने कहा है कि वो बरसों से एआई के खतरों को लेकर चुप रहे, लेकिन अब बोलना बेहद जरूरी है. उन्होंने दुनिया को आगाह किया है कि कैश तैयार रखें, क्योंकि 2027 में कोई ऐसी बड़ी आफत आ रही है जो कोविड से भी ज्यादा भारी पड़ेगी. यही नहीं, 2030 तक पैसा और पावर दोनों का गणित बेकार साबित हो सकता है. क्यों 2027 में कोरोना से भी बड़ी उथल-पुथल आ सकती है?
निकोला जुरकोविक के मुताबिक, अब तक एआई की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान पैसों और कंपनियों के डेटा को होता दिख रहा है, जैसे इस साल कई बड़ी कंपनियों की हैकिंग की घटनाएं सामने आईं. उनका डर ये है कि 2027 तक मामला सिर्फ आर्थिक नुकसान तक नहीं रहेगा, बल्कि बड़े स्तर पर तबाही और कई लोगों की मौत का कारण भी बन सकता है. उन्होंने लिखा कि ये पहला त्योहार का सीजन है जब उन्हें भरोसा नहीं है कि वो अगला त्योहार देखने के लिए जिंदा भी रहेंगे या नहीं. जब कोई शख्स जो खुद एडवांस एआई के सेफ्टी टेस्टिंग से जुड़ा हो, ऐसी बात कहता है, तो आम लोगों के लिए भी ये सोचना लाजिमी हो जाता है कि आखिर पर्दे के पीछे क्या चल रहा है?
‘कैश तैयार रखें’ की चेतावनी के पीछे क्या है असली वजह? जुरकोविक की सबसे परेशान करने वाली सलाह यही है कि लोग अपने पास नकद पैसा यानी फिजिकल कैश रखें और घर में कम से कम दो हफ्ते का खाना-पानी जमा कर लें. इसके पीछे उनकी वजह ये है कि अगर कोई एआई सिस्टम बेकाबू होकर अहम बुनियादी ढांचे, जैसे बैंकिंग सिस्टम या पावर ग्रिड में सेंध लगा दे या तकनीकी गड़बड़ी आ जाए तो ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन ठप पड़ सकते हैं. Advertisementऐसे वक्त में कार्ड या ऐप काम नहीं करेंगे, तब हाथ में रखा कैश और घर का राशन ही रोजमर्रा की जरूरतें संभालने का सहारा बन सकता है. उनके मुताबिक, 2027 में आने वाली संभावित संकट की लहर कोविड जैसी महामारी से भी ज्यादा लोगों कि जिंदगी हिला सकती है. 2030 तक पैसा और पावर क्यों हो सकते हैं बेकार?
इस ओपेन वॉर्निंग लेटर में ये भी समझाया गया है कि कैसे एआई इस कदर बेकाबू हो सकता है कि 2030 तक पैसा और पावर का बैलेंस भी बिगड़ जाएगा. इसके पीछे जुरकोविक के दो बड़े तर्क हैं. पहला, अगर एआई बिना कड़े नियमों के खुद को और बेहतर बनाने लगे और इंसानों की समझ से आगे निकल जाए, तो वो ऐसे काम या मकसद साध सकता है जो हमारे काबू में न रहें. उन्होंने कहा कि अगर इस पर कोई बड़ी रोक-टोक नहीं हुई, तो 2030 के आखिर तक इंसानियत के खत्म होने या बेबस हो जाने का खतरा दूसरा, अगर इंसानियत बच भी जाए, तो भी 10 साल के भीतर आज की ज्यादातर नौकरियां खत्म हो सकती हैं और अर्थव्यवस्था की पुरानी तस्वीर बदल सकती है. जब काम-धंधे, व्यवस्था और ताकत का ढांचा ही लड़खड़ा जाए, तो आज का पैसा और पारंपरिक पावर दोनों का मतलब बिल्कुल बदल सकता है. 3 वजहों से हाथ से निकल सकते हैं हालात अपने खत में जुरकोविक ने 3 ऐसे खतरे गिनाए हैं जिनसे स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है. क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला: कोई एआई सिस्टम बेकाबू होकर बिजली, पानी, संचार या बैंकिंग जैसी जरूरी व्यवस्थाओं में घुसपैठ कर सकता है. बायोलॉजिकल हथियारों का खतरा: गलत लोग एआई की मदद से खतरनाक जैविक हथियार बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. मशीनों को जरूरत से ज्यादा ताकत: बड़े और प्रभावशाली फैसले लेने वाले लोग अनजाने में या जल्दबाजी में मशीनों को हद से ज्यादा अधिकार सौंप सकते हैं. 2027 के आखिर तक के आंकड़ों पर क्या है जुरकोविक का नजरिया?
जुरकोविक ने अपने कैलकुलेशन के हिसाब से ये भी कहा कि 5 से 20 फीसदी तक ऐसा हो सकता है कि 2027 के आखिर तक लोग छुट्टियां मनाने के लिए बचें ही नहीं. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह कोई पक्का या वैज्ञानिक आंकड़ा नहीं है, बस उनका अपना अंदाजा और डर है. उन्होंने ये भी माना कि वो अपने कई साथियों के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा खतरा देख रहे हैं. साथ ही, उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि अगले एक से पांच साल में पढ़ाई, करियर और परिवार बसाने जैसी आम लोगों की प्लानिंग बिगड़ सकती है. यहां तक कि जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनके उन दोस्तों को भी बच्चों के भविष्य और सुरक्षा की चिंता सता रही है. सिर्फ एक आवाज नहीं, बड़ी टेक हस्तियों ने भी दी चेतावनी ये मुद्दा इसलिए भी ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि चिंता जताने वालों में सिर्फ निकोला जुरकोविक शामिल नहीं हैं. थैंक्सगिविंग से कुछ ही दिन पहले एआई के जाने-माने वैज्ञानिक योशुआ बेंगियो ने सीबीएस न्यूज से बातचीत में कहा था कि इंसानियत बड़े खतरों की ओर तेजी से बढ़ रही है. वहीं, जेफ्री हिंटन भी पहले ही आगाह कर चुके हैं कि काबू करने के तरीके समझे बिना सुपर-इंटेलिजेंस बनाना जोखिम भरा है. OpenAI के जैकब पचोकी, जिन्हें सीईओ सैम ऑल्टमैन जैसे लोग भी सपोर्ट करते हैं, उन्होंने भी कहा है कि एआई की रफ्तार थोड़ी धीमी रखनी चाहिए और सिक्योरिटी की जांच अलग लेवल पर होनी चाहिए. वहीं, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने चेतावनी दी है कि अगले एक से पांच साल में शुरुआती स्तर की आधी ऑफिस नौकरियों पर असर पड़ सकता है. इस तबाही से बचने का आखिरी रास्ता है ‘EU एआई Act’ जुरकोविक का मानना है कि संभलने के लिए अभी भी एक छोटा सा मौका बाकी है, बशर्ते दुनिया भर में एआई को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं. उन्होंने यूरोप के ‘EU एआई Act’ का जिक्र करते हुए कहा कि नियम बनें तो बड़ी अमेरिकी कंपनियां भी उनका पालन करती हैं. साथ ही उन्होंने आम लोगों से इस पर खुलकर बात करने, नेताओं से वैश्विक नियम मांगने और जानकारों से एआई सेफ्टी पर काम करने की अपील की है. कुल मिलाकर, ये पूरी चेतावनी रिमाइंडर है कि तकनीक जितनी तेज भाग रही है, उसके साथ सुरक्षा और समझदारी की रफ्तार भी उतनी ही जरूरी है.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 27, 2026, 17:40 ISTऔर पढ़ें

