राष्ट्रवाणी: मेहमानों की मेजबानी में भूखी मरे पाकिस्तानी अवाम? सड़कें, मेट्रो, स्कूल सब ठपमेहमानों की मेजबानी में पस्त पाकिस्तानी अवाम, सड़कें, मेट्रो, स्कूल-कॉलेज सब बंद, इस्लामाबाद में लॉकडाउन वाला हालEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:38 ISTPakistan Security Causing disturbance: पाकिस्तान में विदेश से जैसे ही कोई हाई प्रोफाइल डेलीगेशन आने वाला होता है, वहां की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. ऐसा ही ईरान-अमेरिका वार्ता के वक्त हुआ था और ऐसा ही हो रहा है मक्का पैक्ट वाले मेहमानों के आने की वजह से. राजधानी इस्लामाबाद में तो जैसे ब्रेक ही लग गया है. ख़बरें फटाफटपाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर. (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स)पाकिस्तान खुद दुनिया में कितना ही बड़ा खिलाड़ी दिखाता रहे, सच तो ये है कि इस देश का सिक्योरिटी सिस्टम पानी मांग रहा है. पूरे देश में विद्रोह और अंदरूनी हमले चलते रहते हैं, यही वजह है कि विदेशी मेहमानों की मेजबानी को लेकर ऐसा सुरक्षा इंतजाम किया गया है कि राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. सऊदी अरब और तुर्किये के प्रतिनिधिमंडलों के दौरे के मद्देनजर सरकार ने दोनों शहरों में शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया. इतना ही नहीं राजधानी की कई प्रमुख सड़कें बंद कर दी गईं, मेट्रो बस सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. कुछ ऐसा ही तब भी हुआ था, जब इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका के बीच की शांति वार्ता होस्ट की जा रही थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या किसी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी के लिए आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को इस हद तक प्रभावित करना जरूरी है?
मेजबानी में हलकान इस्लामाबाद दरअसल इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच मक्का समझौते से जुड़ी उच्चस्तरीय बातचीत होनी है. विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने 26 से 28 नवंबर तक विशेष इंतजाम किए हैं. आज इस्लामाबाद और रावलपिंडी में स्थानीय छुट्टी रही. रेड जोन के आसपास सेरेना होटल, नादरा चौक, अयूब चौक और एक्सप्रेस चौक के रास्ते बंद रखे गए. लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने की सलाह दी गई. सिर्फ सड़कें ही नहीं, सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ. 7वीं एवेन्यू से पाक सचिवालय तक मेट्रो और इलेक्ट्रिक बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गईं. भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई और फैजाबाद बस टर्मिनल भी बंद रखा गया. इसके अलावा मार्गल्ला हिल्स के ट्रेल-3 और ट्रेल-5 को भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया. सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान सेना की निगरानी में रखी है. रेंजर्स और करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया. भारत में बड़े आयोजनों में स्थिति सामान्य वहीं अगर भारत की बात करें तो भारत ने सितंबर, 2023 में दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी. इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री समेत दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए थे. हाल ही में भारत ने ब्रिक्स समिट का भी आयोजन किया था, इस दौरान भी दुनिया के बड़े नेता राजधानी दिल्ली में मौजूद रहे लेकिन आम जनता को इससे कोई परेशानी नहीं हुई. रास्ते डायवर्ट हुए लेकिन न दुकानें बंद रहीं और न ही स्कूल-कॉलेज के लिए कोई आदेश पारित किए गए. पाकिस्तान में आम जनता परेशान इस्लामाबाद में विदेशी मेहमानों के दौरे के लिए छुट्टी, सड़क बंदी, बस सेवाओं पर रोक और भारी वाहनों की एंट्री बंद करने जैसे कई कदम एक साथ उठाए गए हैं. इसका सीधा असर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ता है. किसी देश की मेजबानी की क्षमता केवल विदेशी मेहमानों को सुरक्षा देने से नहीं, बल्कि उनके दौरे के दौरान अपने नागरिकों की जिंदगी सामान्य बनाए रखने से भी परखी जाती है. यहां इस्लामाबाद हर बार फेल नजर आता है. About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 27, 2026, 17:38 ISTऔर पढ़ें

