राष्ट्रवाणी: ‘इंडिया’ की बैठक में नहीं आएंगी सुप्रिया, संसद के विशेष सत्र में होंगी शामिलइंडिया ब्लॉक की बैठक में सुप्रिया सुले नहीं होंगी शामिल, NCP(SP) ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिपEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:33 ISTसुप्रिया सुले शनिवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी. अस्वस्थ के चलते शरद पवार अस्पताल में भर्ती हैं. इसलिए सुप्रिया मुंबई में ही रहेंगी. NCP-SP ने संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है.मुंबई: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले शनिवार को इंडिया ब्लॉक की होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगी. सुप्रिया ने कहा कि उनके पिता शरद पवार अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. इसके कारण वह इस सप्ताह के अंत तक मुंबई में ही रहेंगी।
मालूम हो कि सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिंसबर को राज्यसभा की विशेष बैठक बुलाई है. अटकलें लगाई जा रही है कि सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित करवा सकती है। इसी से जुड़ी अपनी रणनीति को लेकर विपक्षी दलों ने शनिवार इंडिया ब्लॉकी बैठक बुलाई है. संसद के विशेष सत्र में सुप्रिया होंगी शामिल एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले अपने ‘वॉट्सऐप स्टेटस’ पर लिखा, ‘‘मैं (संसद की विशेष) बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह दिल्ली जाऊंगी.’’ मालूम हो कि पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. NCP (SP) ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया एनसीपी (एसपी) ने 30 नवंबर के विशेष सत्र के लिए अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है. बता दें कि यह व्हिप उन अटकलों के बीच जारी किया गया है कि पार्टी परिसीमन विधेयक पर बीजेपी नीत केंद्र सरकार का समर्थन कर सकती है. हालांकि, सुले ने कहा है कि यदि यह विधेयक लाया जाता है, तो उनकी पार्टी अपना रुख स्पष्ट करने से पहले इसके मसौदे का अध्ययन करेगी. Location :Mumbai,MaharashtraFirst Published :November 27, 2026, 17:31 ISTऔर पढ़ें

