राष्ट्रवाणी: सीधी में बना जिले का पहला सौर ऊर्जा पावर प्लांट, 7.5 करोड़ की लागत से तैयार, सीधी में बना जिले का पहला सौर ऊर्जा पावर प्लांट, 7.5 करोड़ की लागत से तैयार, बिजली कटौती से मिलेगी राहतEdited by:Last Updated:November 27, 2026, 17:21 ISTसीधी जिले में पहला सौर ऊर्जा पावर हाउस बनकर तैयार हो चुका है जिसकी विद्युत सप्लाई विद्युत विभाग को की जा रही है. यह सौर ऊर्जा पावर प्लांट एक निजी व्यक्ति ने बना कर तैयार किया है जो अब विद्युत विभाग को बिजली देने का कार्य कर रहे हैं.करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से इस सौर ऊर्जा पावर प्लांट का निर्माण कराया है. यह सीधी जिले का पहला सौर ऊर्जा पावर प्लांट बताया जा रहा है मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बिजली की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जिले का पहला सौर ऊर्जा पावर प्लांट बनकर तैयार हो गया है. खास बात यह है कि इसका निर्माण किसी सरकारी योजना के तहत नहीं, बल्कि एक निजी व्यक्ति ने अपने खर्च पर कराया है. पटपरा में तैयार इस सोलर पावर हाउस से अब विद्युत विभाग को बिजली की सप्लाई की जा रही है. इससे क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है।
प्लांट से हर दिन करीब 30 से 40 हजार रुपये की बिजली तैयार होने की जानकारी दी गई है. निजी खर्च से तैयार हुआ 7.5 करोड़ का प्लांट जानकारी के मुताबिक, पटपरा निवासी विनोद कुमार सिंह ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से इस सौर ऊर्जा पावर प्लांट का निर्माण कराया है. यह सीधी जिले का पहला सौर ऊर्जा पावर प्लांट बताया जा रहा है, जहां से बिजली बनाकर सीधे विद्युत विभाग को दी जा रही है. इसके शुरू होने से पटपरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल हुई है. साढ़े तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से सप्लाई पावर हाउस में काम करने वाले कर्मचारी बलराम सिंह ने बताया कि प्लांट में हर दिन करीब 30 से 40 हजार रुपये मूल्य की बिजली तैयार हो रही है. उत्पादित बिजली विद्युत वितरण केंद्र पटपरा को दी जाती है. इसके लिए बिजली विभाग करीब साढ़े तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करता है. इसके बाद विभाग इस बिजली को उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है. बिजली कटौती से परेशान लोगों को मिली राहत बलराम सिंह के मुताबिक, पहले पटपरा और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की समस्या बनी रहती थी. कई बार लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पाती थी, जिससे घरेलू कामकाज और अन्य गतिविधियां प्रभावित होती थीं. अब सौर ऊर्जा पावर प्लांट से बिजली की सप्लाई शुरू होने के बाद क्षेत्र में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल यहां तैयार होने वाली बिजली विद्युत वितरण केंद्र के माध्यम से हटवा सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है. Advertisementनिजी पहल से बढ़ावा मिल रही सौर ऊर्जा को सीधी में निजी निवेश से तैयार हुआ यह सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. इससे एक ओर बिजली उत्पादन में सौर ऊर्जा का योगदान बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में यह प्लांट जिले की बिजली व्यवस्था को कितना मजबूत बना पाता है. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sidhi,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 17:21 ISTऔर पढ़ें

