राष्ट्रवाणी: Dandruff Treatment: सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों को बालों में रूसी यानी डैंड्रफ की परेशानी होने लगती है. सिर में खुजली, सफेद परत और स्कैल्प का रूखापन रोज की परेशानी बन जाता है. ठंडी और सूखी हवा के कारण सिर की त्वचा में नमी कम हो जाती है, जिससे रूसी की समस्या बढ़ती है. ऐसे में बालों की सही देखभाल करना जरूरी है. कुछ घरेलू तरीके स्कैल्प का रूखापन कम करने और खुजली से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. मेथी के दानों का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है. इसके लिए दो बड़े चम्मच मेथी के दानों को रातभर आधा कप पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं. करीब 20 से 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. इससे स्कैल्प को नमी मिलती है और रूखेपन के कारण होने वाली खुजली में कुछ राहत मिलती है. दही और नारियल तेल का इस्तेमाल भी बालों की देखभाल में किया जाता है. दही में मौजूद नमी स्कैल्प के रूखेपन को कम करने में मदद करती है. इसके लिए चार बड़े चम्मच दही लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर करीब 20 मिनट बाद बाल धो लें. अगर नींबू लगाने से जलन होती है या एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें. पहली बार कोई भी मिश्रण लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके अलावा, दो बड़े चम्मच हल्के गुनगुने नारियल तेल से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें. इसे 30 मिनट से एक घंटे तक लगाकर रखें और फिर बाल धो लें. अगर तेल लगाने से खुजली या रूसी बढ़ती है, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. तेल को रातभर बालों में लगाकर छोड़ने से भी बचें. ठंड के मौसम में बाल धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. इससे स्कैल्प का रूखापन बढ़ता है. हमेशा हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं और जरूरत के हिसाब से माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें. बालों को बहुत ज्यादा रगड़कर न सुखाएं और स्कैल्प को साफ रखें. अगर कई हफ्तों तक रूसी कम नहीं होती, सिर में तेज खुजली या लालिमा रहती है या बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी
- राजनांदगांव: में समझौते के बहाने बुलाकर दो युवकों पर चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 30 साल पहले भी Daddy Cool गाने पर शाह रुख खान ने दिखाया था स्वैग, दो सिंगर्स ने मिलकर ‘किंग’ को बनाया था Fool – shah rukh khan daddy cool song in 1996 from chaahat movie before king version daddy cool – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: में चलती ट्रेन से मोबाइल लूटने के प्रयास में डंडे के हमले से गिरा यात्री, उपचार के दौरान मौत – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर: के वाड्रफनगर में कर्मा महोत्सव के दौरान मंच पर जगह न मिलने पर भाजपा नेता भड़के, पुलिस ने उतारा – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: के भैयाथान स्टेट हाईवे-12 पर 100 किमी दूर से रात में आ रहा डामर, पैचवर्क के तुरंत बाद उखड़ी सड़क – राष्ट्रवाणी
- पहली सैलरी से Dibyendu Bhattacharya ने खरीदी थी TV-वॉशिंग मशीन, राजपाल यादव संग NSD में सीखा था अभिनय का गुण – dibyendu bhattacharya talks about his first salary and studying with rajpal yadav in nsd – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर के चंदौरा में तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, तीन महिला समेत छह शिक्षक घायल – राष्ट्रवाणी

