राष्ट्रवाणी: 13 साल में पहली बार मैच विनर गेंदबाज को टीम से निकाला गया 13 साल में पहली बार मैच विनर गेंदबाज को टीम से निकाला… क्या खत्म हो गया 39 साल के स्पिनर का दबदबाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:03 ISTNathan Lyon Dropped: न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए घोषित 13 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम से अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को बाहर कर दिया गया है, जिससे उनका 13 वर्षों का दबदबा थम गया है. कोरी रोकिचिओली और जैक क्लेटन को पहली बार मौका मिला है, जबकि मार्नस लाबुशेन और कूपर कॉनॉली बाहर हुए हैं. मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने लियोन को जल्दबाजी में फैसला न लेने की सलाह दी है, वहीं 39 वर्षीय लियोन अगले साल भारत और इंग्लैंड दौरे पर नजरें गड़ाए हुए हैं.स्टार स्पिनर नाथन लियोन को ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम से बाहर किया. मेलबर्न. पिछले 13 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया की पहली पसंद के स्पिनर रहे नाथन लियोन का दबदबा उस समय खत्म हो गया जब इस 39 वर्षीय खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया. चयनकर्ताओं ने 13 सदस्यीय टीम की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि , जिसमें स्पिनर कोरी रोकिचिओली और क्वींसलैंड के बल्लेबाज जैक क्लेटन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. कूपर कॉनॉली और मार्नस लाबुशेन को भी उस ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है, जो एक महीने पहले केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला का निर्णायक मैच हार गई थी. लियोन को इससे पहले 2013 में एशेज सीरीज के बीच में टीम से बाहर किया था. उनकी जगह एशटन एगर को चुना गया था. इसके बाद हालांकि उन्होंने जल्द ही टीम में वापसी की और फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रमुख सदस्य बने रहे. लियोन 2011 के श्रीलंका के अपने पहले टेस्ट दौरे के बाद से ऑस्ट्रेलिया की प्रत्येक टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं. Advertisement लियोन ने कहा है कि वह अगले साल भारत और इंग्लैंड के दौरे में खेलना चाहते हैं. दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया की तीन मैच की श्रृंखला में 2-1 से हार के दौरान उन्होंने 43.67 के औसत से छह विकेट लिए थे. उन्हें गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था. अभी तक 145 टेस्ट मैच खेल चुके लियोन ने शेफील्ड शील्ड में वापसी की है और न्यू साउथ वेल्स के लिए दो घरेलू मैचों में सात विकेट लिए हैं. उन्होंने 577 टेस्ट विकेट लिए हैं और वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में शेन वार्न (708 विकेट) के बाद दूसरे और कुल मिलाकर छठे स्थान पर हैं. मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘हाल के मैचों में गेंदबाजी में नाथन का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा जितना हम चाहते थे. हम
Trending
- CG Forest Guard Exam : छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को होने वाली वनरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित, नई तारीख तय नहीं – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बंद कमरे से चोरों ने उड़ाए जेवर, सुबह आलमारी बिखरी देख परिवार के उड़े होश, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में धान लाने जा रही महिला की मौत, बाइक पर बोतल संभालते समय गिरने से सिर में लगी चोट – राष्ट्रवाणी
- पीईएसबी ने भारतीय पीएसयू में एनटीपीसी के निदेशक (वित्त) पद के लिए नीरज शर्मा की सिफारिश की है
- ईरान के खिलाफ तीसरे बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, ट्रंप पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ या ‘इजरायल फर्स्ट’ का दबाव – राष्ट्रवाणी
- म्यांमार हवाई हमला: शादी समारोह में बमबारी से 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- इजरायल सरकार गठन: नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट को दिया रोटेशनल प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी

