राष्ट्रवाणी: कांग्रेस की राजनीति पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, जानें क्या कहाकांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- मोदी को हटाने की कोशिश में लोकतंत्र को कर रही है कमजोरEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:58 ISTरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. राजनाथ ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे पर भी आपत्ति जताई.जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों में लगातार हार से निराश कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, राजनीतिक अशांति पैदा करने और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने की कोशिश कर रही हैं. राजनाथ सिंह ने सवाल किया कि क्या एक स्वस्थ लोकतंत्र में, आंदोलन और कथित राजनीतिक पैंतरों के जरिए सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों को उचित ठहराया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि कुछ अन्य देशों के लोग इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त कर लें, लेकिन भारत के लोग, जो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं, इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.’’ रक्षा मंत्री ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे पर जताई आपत्ति हैदराबाद में कांग्रेस द्वारा हाल में आयोजित ‘भारत समिट’, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए थे, का जिक्र करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाए गए नारों पर आपत्ति जताई. उन्होंने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ नारे का जिक्र किया और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इटली के एक नेता ने भी इस सम्मेलन में इस तरह के नारे लगाए थे. उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा किसी भी स्वाभिमानी भारतीय को स्वीकार्य नहीं है. कांग्रेस के घटते जनाधार पर राजनाथ का तंज रक्षा मंत्री राजनाथ ने कांग्रेस पार्टी के घटते जनाधार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो अंत में कांग्रेस के पास उतने ही सांसद और विधायक बचेंगे, जितने कि उसके नेताओं के परिवार के सदस्य हैं. रक्षा मंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी किसी भी कीमत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, और उनकी यही राजनीतिक हताशा अस्थिरता पैदा करने के प्रयासों को बढ़ावा दे रही है. Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 17:58 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पीईएसबी ने भारतीय पीएसयू में एनटीपीसी के निदेशक (वित्त) पद के लिए नीरज शर्मा की सिफारिश की है
- ईरान के खिलाफ तीसरे बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, ट्रंप पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ या ‘इजरायल फर्स्ट’ का दबाव – राष्ट्रवाणी
- म्यांमार हवाई हमला: शादी समारोह में बमबारी से 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- इजरायल सरकार गठन: नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट को दिया रोटेशनल प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

