राष्ट्रवाणी: अकेलेपन से लड़कर फिर से जीना चाहा था, मगर गांव लौटते ही मिला जिंदगी भर का दर्दअकेलेपन से लड़कर फिर से जीना चाहा था, मगर गांव लौटते ही मिला जिंदगी भर का दर्द, एक ही रात में छिन गया सबEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:06 ISTउत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बिसंडा थाना क्षेत्र के चौंसड गांव में शुक्रवार देर रात एक ससुर ने अपनी विधवा बहू और उसके प्रेमी पर लोहे की छड़ से जानलेवा हमला कर दिया. इस खूनी वारदात में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. (सांकेतिक)Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौंसड गांव में शुक्रवार देर रात एक ससुर ने अपनी ही विधवा बहू और उसके प्रेमी पर लोहे की छड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह हमला इतना भयानक था कि प्रेमी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. शनिवार को पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी दी. ओरन पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई बुद्धि सागर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात लगभग दस बजे की है. चौंसड गांव के रहने वाले राजकरन ने अपनी 42 वर्षीय विधवा बहू विद्या और उसके 45 वर्षीय प्रेमी राममनोहर को निशाना बनाया. उसने लोहे की भारी छड़ से दोनों पर कई वार किए. अचानक हुए इस हमले से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला. गंभीर चोटें लगने के कारण राममनोहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं विद्या लहूलुहान होकर गिर पड़ी. तीन साल पहले हुई थी पति की मौत पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. एसआई बुद्धि सागर के मुताबिक, करीब तीन साल पहले विद्या के पति कल्लू का निधन हो गया था. पति के गुजर जाने के बाद वह अकेली पड़ गई थी. इसी दौरान उसकी नजदीकियां राममनोहर से बढ़ गईं. हैरानी की बात यह है कि राममनोहर पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. पिछले हफ्ते ही गांव लौटे थे दोनों कुछ महीने पहले राममनोहर और विद्या घर छोड़कर बाहर चले गए थे. काफी समय बाहर बिताने के बाद वे दोनों पिछले ही हफ्ते वापस चौंसड गांव लौटे थे. यहां आने के बाद से वे एक ही घर में साथ रह रहे थे. उनका इस तरह साथ रहना ससुर राजकरन को नागवार गुजरा. आखिरकार शुक्रवार रात उसने आपा खो दिया और लोहे की छड़ उठाकर दोनों पर टूट पड़ा. आरोपी ससुर गिरफ्तार, महिला की हालत गंभीर Advertisementवारदात की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल विद्या को तुरंत इलाज के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. वहीं, मृतक राममनोहर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Banda,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 17:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिला – राष्ट्रवाणी
- मुंगेर: महिला का गला रेता और दोनों हाथों की नस काटी, शव बरामद, पति ने प्रेमी पर जताया शक – राष्ट्रवाणी

