राष्ट्रवाणी: 270 गेंद और 0 विकेट, बुमराह के करियर का सबसे खराब दिन, कोच नहीं दे पाए जवाब270 गेंद और 0 विकेट, जसप्रीत बुमराह के करियर का सबसे खराब दिन, बॉलिंग कोच भी नही दे पाए जवाबWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:02 ISTभारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विकेट के लिए तरस गए. बुमराह ने पारी में 270 गेंदें डाली, जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. बुमराह की इस नाकामी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले तीखे सवाल पूछे गए, जिसका वह कोई सीधा जवाब नहीं दे पाए.भारतीय टीम के तेज गेंदबाज बुमराहनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बुमराह इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट मैच खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें पहली पारी में एक भी सफलता नहीं मिल पाई है. पारी में उन्होंने 26 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 49 रन खर्च किए लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. ऐसे में जब टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले प्रेस कॉन्फ्रेंस आए तो उन्हें कुछ तीखे सवाल पूछे गिए. हालांकि बहुतुले ने कहा कि बुमराह परिस्थितियों के अनुसार अपनी गेंदबाजी की रणनीति में बदलाव कर रहे हैं और विकेट लेने के मौके बना रहे हैं. जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दौरान कई मौके बनाए- बहुतुले उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो पिच की जरूरत के अनुसार अपने स्पेल में गेंदबाजी करते हैं. अगर उन्हें लगता है कि पिच से सीम मूवमेंट मिल रहा है तो वह शुरुआत में अपनी पूरी ताकत लगाने के बजाय यह समझने की कोशिश करते हैं कि पिच से कितनी मदद मिल रही है.’’ Advertisementबहुतुले ने कहा, ‘‘अगर पिच पर ज्यादा गति है तो वह तेज गेंदें फेंक सकते हैं. गेंदबाजी को लेकर उनका नजरिया काफी संतुलित है. उन्होंने विकेट लेने के मौके बनाए हैं और कई बार बल्लेबाजों को चकमा भी दिया है. गेंदबाजी के नजरिये से
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

