राष्ट्रवाणी: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, 20 दिसंबर को होगा एग्जाम UP Sainik School Exam 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, 20 दिसंबर को होगा एग्जामWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:24 ISTUP Sainik School Exam 2026: यूपी सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है. जानें UP Sainik School Entrance Exam 2026 का पैटर्न, कुल अंक, परीक्षा की अवधि, विषयवार जानकारी और चयन प्रक्रिया.UP Sainik School Exam: प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. UP Sainik School Exam 2026: यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी ने यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो छात्र 20 दिसंबर 2026 को होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए किया जा रहा है. एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को इसका प्रिंटआउट ले लेना चाहिए. परीक्षा के दिन इसे अपने साथ रखना चाहिए, क्योंकि यह परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org पर जाएं. अब होमपेज पर, ऊपर बाईं ओर दिए गए ‘कैंडिडेट लॉगिन’ (candidate login) पर क्लिक करें. क्लिक करने के बाद, अपना लॉगिन विवरण (जैसे यूजरनेम और पासवर्ड) दर्ज करें. विवरण सबमिट करें. यूपी सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें. प्रवेश परीक्षा पैटर्न यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. इसमें 200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में मुख्य रूप से चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं. इनमें गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और बुद्धिमत्ता परीक्षण शामिल हैं. कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम उनके संबंधित शैक्षणिक स्तर के अनुसार निर्धारित किया जाता है. इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और सामान्य समझ परखने के लिए चार प्रमुख विषय शामिल किए जाते हैं. गणित: विद्यार्थियों की गणितीय समझ और गणना क्षमता का आकलन. अंग्रेजी: भाषा ज्ञान, व्याकरण और समझ से जुड़े प्रश्न. सामान्य ज्ञान: सामान्य जागरूकता और समसामयिक जानकारी से संबंधित सवाल. इंटेलिजेंस टेस्ट: तार्किक क्षमता, पैटर्न और समस्या सुलझाने की योग्यता की जांच. About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 14:24 ISTऔर पढ़ें

