राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Raipur Baby Trafficking Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने गोगांव स्थित दिवाकर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को 30 दिन का नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस मामले में पुलिस अब तक एक डॉक्टर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, जांच में इस अवैध नेटवर्क के आठ राज्यों तक फैले होने की बात सामने आई है।
कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में अस्पताल प्रबंधन को गंभीर अनियमितताओं पर अपना पक्ष रखने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अस्पताल में प्रसव नहीं होने के बावजूद नवजात शिशुओं के फर्जी डिस्चार्ज टिकट और मेमो तैयार किए गए, इसके लिए अस्पताल के लेटरहेड, सील और हस्ताक्षर का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया।
आरोप है कि बच्चों को खरीदने वाले दंपतियों के आधार कार्ड लेकर इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम में आवेदन किए गए और कथित तौर पर अवैध तरीके से जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाए गए। प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए नर्सिंग होम एक्ट के तहत लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की है।
इस पूरे मामले का खुलासा ओडिशा की एक गर्भवती महिला की शिकायत के बाद हुआ। आरोप है कि महिला को मुफ्त प्रसव और उपचार का भरोसा दिलाकर रायपुर बुलाया गया था। यहां उसकी मुलाकात कृतिका साहू, गीतिका और अहिल्या नाम की महिलाओं से कराई गई।
इसके बाद उसे गोगांव स्थित अहिल्या के घर में ठहराया गया। आरोपियों ने महिला की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए नवजात बच्चे को निःसंतान दंपती को बेचने के बदले मोटी रकम दिलाने का लालच दिया। महिला के इनकार करने पर उसे डराया-धमकाया गया।
पीड़िता के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को प्रसव के बाद उसे नवजात शिशु समेत दोबारा अहिल्या के घर ले जाया गया, जहां उसे बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि प्रसव में हुए खर्च की भरपाई बच्चे को बेचकर की जाएगी। महिला की सहमति के बिना नवजात को बेचने का प्रयास भी किया गया।
शिकायत के आधार पर आजाद चौक थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस को दिवाकर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. खिर सिंधु महानंद, पुरुष नर्स प्रकाश कुमार कोरव और अश्वनी शर्मा की कथित भूमिका के सबूत मिले।
इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल की सील और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी डिस्चार्ज टिकट तैयार किए जाते थे। इसके अलावा कृतिका साहू से एक नवजात बच्ची खरीदने के आरोप में जितेंद्र खेतान को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस तरह मामले में अब तक कुल सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस जांच में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के आठ राज्यों तक फैले होने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, बच्चों को खरीदने वाले दंपतियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
▶️नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का मामला। ▶️डॉक्टर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार… #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @CPRaipurPolice | @CGPoliceDept | @HealthCgGov — IBC24 News (@IBC24News) November 28, 2026 उत्तर: यह मामला रायपुर के गोगांव स्थित दिवाकर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से जुड़ा है।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Raipur Baby Trafficking Case: Hospital License Cancellation Process Begins, 7 Arrested in 8-State Racket पुलिस विभाग ने नौकरी का सुनहरा मौका, कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई पौड़ी सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8, मृतकों में सात महिलाएं है शामिल 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा!
छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इस दिग्गज स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया टीम से किया गया बाहर, जानें वजह अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत! हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये आखिर कौन होगा यूपी में भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले सीएम योगी ने किया बड़ा खुलासा सड़क पर ही मच गई चीख-पुकार, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप

