राष्ट्रवाणी: अल्लू अर्जुन ने लाडली अरहा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास मेसेजअल्लू अर्जुन ने लाडली अरहा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास मेसेज- ‘मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी’Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:11 ISTअल्लू अर्जुन अपनी बेटी के काफी क्लोज हैं. वो अपनी लाडली के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. आज अपनी बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर सुपरस्टार ने प्यार भरा नोट लिखते हुए उसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बताया. अल्लू अर्जुन ने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम alluarjunonline)नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ परिवार के प्रति प्यार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. एक्टर अपनी लाडली अरहा के बेहद करीब हैं और अक्सर उनके साथ खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं. अब शनिवार को बेटी के जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. सुपरस्टार ने अरहा के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने बेटी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बताया. अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेटी अरहा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी जिंदगी की खुशी को जन्मदिन की शुभकामनाएंट. अल्लू अर्जुन का ये छोटा सा मेसेज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है. फैंस भी अरहा को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं. वहीं, अरहा की पहली फिल्म ‘शाकुंतलम’ के निर्माताओं ने भी इस खास मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. गुना हैंडमेड फिल्म्स ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमारी नन्हीं स्टार अल्लू अरहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपकी जिंदगी हमेशा मुस्कुराहटों, खुशियों और जादुई पलों से भरी रहे’. ‘शाकुंतलम’ से किया था अभिनय की दुनिया में कदम बता दें कि अल्लू अरहा ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘शाकुंतलम’ से बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म में अरहा के काम को भी दर्शकों का प्यार मिला था. फिल्म ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं अल्लू अर्जुन Advertisementबेटी के जन्मदिन के अलावा अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें निर्देशक एटली की मच अवेटेड फिल्म ‘राका’ शामिल है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से काफी उत्साह है. खास बात यह है कि ‘राका’ रिलीज से पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. फिल्म ने रियल-टाइम में सबसे अधिक लोगों के मोशन-कैप्चर का रिकॉर्ड बनाया है. प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के मुताबिक, इस उपलब्धि के लिए एक साथ 37 कलाकारों ने मोशन-कैप्चर प्रक्रिया में हिस्सा लिया था.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 16:11 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बच्चों को कब तक अपने साथ सुलाएं और कब बनाएं आत्मनिर्भर? जानिए एक्सपर्ट टिप्स – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेटी कुकीज, बोरनविटा से तैयार होगी ये मजेदार रेसिपी – राष्ट्रवाणी

