राष्ट्रवाणी: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ATM और PoS से नकद निकासी के सभी निर्देशों को एक ‘मास्टर डायरेक्शन’ में एकीकृत किया है, जिससे 17 पुराने सर्कुलर रद्द हो गए हैं। नए नियमों के तहत बैंकों को ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की जानकारी देनी होगी और विफल लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, जबकि PoS निकासी में UPI को भी शामिल किया गया है।
आरबीआई ने ATM, PoS कैश विदड्रॉल के नियम जारी किए बैंकों को मुफ्त लेनदेन की जानकारी ग्राहकों को देनी होगी विफल ATM लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 27 नवंबर को ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) और पॉइंट-ऑफ-सेल (PoS) टर्मिनल के जरिए कैश विदड्रॉल से जुड़े अपने सभी निर्देशों को एक ही ‘मास्टर डायरेक्शन’ में मिला दिया है।
इसके साथ ही, 2008 से 2022 के बीच जारी किए गए 17 पुराने सर्कुलर को रद्द कर दिया गया है।इन नए निर्देशों के तहत, बैंकों को ग्राहकों को यह बताना होगा कि उन्होंने महीने भर में कितने ‘मुफ्त ATM ट्रांजैक्शन’ (लेन-देन) कर लिए हैं और इसके बाद होने वाले विदड्रॉल पर कितना शुल्क लगेगा। बैंकों को यह भी क्लियर करना होगा कि ATM मेट्रो इलाके में है या नॉन-मेट्रो इलाके में, ताकि ग्राहक अपनी मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा को समझ सकें।
आरबीआई के नए निर्देश तुरंत लागू हो गए हैं और ये सभी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों, अथॉराइज्ड पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स और सिस्टम पार्टिसिपेंट्स पर लागू होंगे। आरबीआई ने कहा कि बैंकों को एक ऐसा सिस्टम बनाना होगा, जिससे ग्राहकों को यह जानकारी मिल सके कि उन्होंने महीने में कितने मुफ्त ट्रांजैक्शन कर लिए हैं और आगे के ट्रांजैक्शन पर कितना शुल्क लग सकता है।
ATM चलाने वाले बैंकों को ऑन-स्क्रीन मैसेज, स्टिकर या पोस्टर के जरिए यह बताना होगा कि ATM मेट्रो इलाके में है या नॉन-मेट्रो इलाके में। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके डेटाबेस में ATM की लोकेशन की जानकारी एकदम सही और हमेशा अपडेटेड रहे, ताकि विवादों को कम किया जा सके। ध्यान रहे कि ATM से जुड़े मौजूदा मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सेविंग अकाउंट रखने वाले ग्राहक हर महीने अपने बैंक के ATM से 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन (फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों) कर सकते हैं।अन्य बैंकों के ATM पर, ग्राहकों को मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते हैं। गौरतलब है कि अगर ग्राहक दोनों तरह के ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो भी कुल मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा 5 ही रहेगी।
बैंक चाहें तो अपनी मर्जी से ज्यादा मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा दे सकते हैं। तय सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन पर, प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये से ज्यादा का शुल्क नहीं लिया जा सकता (इसमें लागू टैक्स अलग से जुड़ेंगे)। बैंकों को इन शुल्कों लगाने के लिए अपने बोर्ड से मंजूर की गयी एक पॉलिसी बनानी होगी।ATM से जुड़े ऐसे ट्रांजैक्शन जो पूरे नहीं हो पाते, उन पर कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता।
आरबीआई ने स्पष्ट किया कि तकनीकी समस्याओं (जैसे हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर या कम्युनिकेशन की दिक्कतें) या कैश न होने की वजह से फेल हुए ट्रांजैक्शन को ‘वैलिड ATM ट्रांजैक्शन’ नहीं माना जाएगा। इसी तरह, अगर बैंक या सर्विस प्रोवाइडर की किसी गलती (जैसे गलत PIN या वैलिडेशन से जुड़ी समस्या) की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो उस पर भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।
बैंकों को एटीएम पर अधिकतम कैश विदड्रॉल लिमिट, मुफ्त लेनदेन और लागू शुल्क की जानकारी अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषा में देनी होगी। PoS कैश विदड्रॉल लिमिट में UPI को भी शामिल किया गया है। इन इंटीग्रेटेड निर्देशों के तहत, डेबिट कार्ड, फुल-KYC प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPIs) और UPI के जरिए PoS टर्मिनल से कैश विदड्रॉल की जा सकती है।
प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट 2,000 रुपये निकाले जा सकते हैं, और सभी जगहों को मिलाकर कुल मासिक सीमा 10,000 रुपये है।यदि ग्राहकों से कोई शुल्क लिया जाता है, तो वह लेनदेन की राशि के 1 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। यह सुविधा मर्चेंट एस्टेब्लिशमेंट पर उपलब्ध होनी चाहिए, “चाहे कार्ड धारक वहां से कुछ खरीदे या न खरीदे”।
यदि ग्राहक खरीदारी के साथ कैश भी निकालते हैं, तो रसीद में “निकाले गए कैश को अलग से दिखाना होगा। बैंकों को बोर्ड द्वारा मंजूरी के आधार पर यह सुविधा देनी होगी और मर्चेंट एस्टेब्लिशमेंट की उचित जांच (ड्यू डिलिजेंस) करनी होगी।व्यापारियों को यह सलाह दी गयी है कि वे इस सुविधा की उपलब्धता और लागू शुल्क को स्पष्ट रूप से दिखाएं।
आरबीआई ने एटीएम पर इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल के प्रावधानों को बरकरार रखा है। इसमें ग्राहक के ऑथराइजेशन के लिए UPI का उपयोग किया जाता है, और सेटलमेंट ‘नेशनल फाइनेंशियल स्विच’ या एटीएम नेटवर्क के माध्यम से होता है। पहले जारी किए गए 17 सर्कुलर वापस ले लिए गए हैं।
इन रद्द किए गए सर्कुलर में एटीएम ग्राहक शुल्क, मुफ्त लेनदेन की सीमा, विफल लेनदेन का सॉल्यूशन, PoS कैश विदड्रॉल, व्यापारी स्थानों पर UPI-आधारित कैश विदड्रॉल और इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल से जुड़े नियम शामिल रहे।शिकायतों के निवारण के लिए, बैंक और PPI इश्यूअर्स ‘आरबीआई इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम, 2026’ को गे।
साथ ही, विफल लेनदेन के मामले में समाधान के समय (टर्नअराउंड टाइम) और ग्राहकों को दिए जाने वाले मुआवजे से जुड़े मौजूदा निर्देश भी लागू रहेंगे।

