राष्ट्रवाणी: बाल्टिक सागर में रूसी जहाज पर ड्रोन अटैक, यूक्रेन चुप पर घबराया फिनलैंडबाल्टिक सागर में रूसी जहाज पर ड्रोन अटैक, यूक्रेन चुप पर घबराया फिनलैंड- ‘अब ज्यादा हो रहा है’Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 10:29 ISTRussia Cargo Ship Hit by Drone: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तो टैंकरों पर हमले हो ही रहे थे, अब बाल्टिक सागर भी सुरक्षित नहीं रहा है. यहां जा रहे एक रूसी कार्गो शिप को ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया है. हालांकि अब तक इसकी जिम्मेदारी यूक्रेन ने नहीं ली है लेकिन शक उस पर ही गहरा रहा है. ख़बरें फटाफटरूस के जहाज पर किसने किया अटैक?
(क्रेडिट- रॉयटर्स)Russia Cargo Ship Hit In Baltic Sea: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर अब बाल्टिक सागर में तक दिखाई देने लगा है. 21 नवंबर को बाल्टिक सागर में एक रूसी मालवाहक जहाज पर ड्रोन से करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला गया, जिसके बाद उसमें आग की लपटें उठती हुईं दिखी. हमले की वजह से जहाज नियंत्रण से बाहर हो गया था और ये सीधा बहते हुए फिनलैंड के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया. बस यही वो प्वाइंट था, जहां से फिनलैंड ने एक गंभीर वॉर्निंग जारी करते हुए कहा है कि अब रूस-यूक्रेन यु्द्ध सिर्फ उनकी सीमा तक नहीं बल्कि इससे बाहर भी पहुंच रहा है. फिनलैंड की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं और इन हालात को देखते हुए सरकार ने पूर्वी गल्फ ऑफ फिनलैंड में हवाई और समुद्री गतिविधियों पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है. हमले का शिकार हुआ जहाज ‘स्पार्टा II’ रूस के कैलिनिनग्राद इलाके की ओर जा रहा था. इस हमले की पुष्टि रूस की ओर से भी की गई है और फिनलैंड के रक्षा बलों के मुताबिक जहाज पर हमला रूस के गोगलैंड द्वीप के पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ. क्यों हमले से घबरा गया फिनलैंड?
फिनलैंड की सेना के प्रवक्ता आकी-मौरी हुहटिनेन ने हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने की आशंका जताई है. हालांकि अब तक यूक्रेन ने चुप्पी साध रखी है लेकिन माना जा रहा है कि इस हमले को अंजाम उसने ही दिया है. फिनलैंड के कोस्टगार्ड के मुताबिक फिलहाल समुद्री यातायात और आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है. बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और पड़ोसी देशों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गल्फ ऑफ फिनलैंड के कोस्टगार्ड कमांडर मिक्को सिमोला ने बताया कि जहाज को लंगर डालकर रोक दिया गया है और उसका क्रू शिप को खाली कर रहा है. सीमा पार कर रहा है रूस-यूक्रेन युद्ध?
ड्रोन हमले के का मकसद आम नागरिकों की सुरक्षा करना और जरूरत पड़ने पर संदिग्ध ड्रोनों को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को मौका देना है. फिनलैंड के पीएम पेटेरी ओर्पो ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब पड़ोसी इलाकों तक पहुंच रहा है. इस बीच फिनलैंड ने एक रूसी हेलीकॉप्टर पर अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का संदेह भी जताया है. माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त जहाज से जुड़ी निगरानी या बचाव के सिलसिले में वहां पहुंचा होगा. स्पार्टा II पर हमला क्यों अहम?
Advertisementदरअसल जिस स्पार्टा II कार्गो शिप पर हमला हुआ है, वो अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है और इसका संबंध रूसी कंपनी ओबोरोनलॉजिस्टिका से बताया जाता है. ये वही कंपनी है, जो रूस के रक्षा मंत्रालय को लॉजिस्टिक सेवाएं देती है. ऐसे में ये मामला इतना भी आसान नहीं है, लगातार हो रही इन घटनाओं ने बाल्टिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं और युद्ध का इलाका बढ़ने की आशंकाएं कोई गलत नहीं हैं.About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 10:29 ISTऔर पढ़ें

