राष्ट्रवाणी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) का इंग्लिश वर्शन में रनटाइम 30 मिनट कम किया गया है। इंग्लिश वर्शन में घटा रामायण का रनटाइम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम 30 मिनट घटा इंग्लिश रामायण का रनटाइम विदेशों में दो दिन पहले ही रिलीज हो जाएगी फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रामायण पार्ट 1 की रिलीज से करीब डेढ़ महीने पहले मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। रणबीर कपूर की रामायण विदेशी सिनेमाघरों में 30 मिनट कम रनटाइम के साथ रिलीज की जाएगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण पार्ट 1 को बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसकी ग्लोबल रिलीज को लेकर मेकर्स काफी ध्यान दे रहे हैं।
हालांकि, इंटरनेशनल ऑडियंस रामायण पार्ट 1 का 30 मिनट का हिस्सा नहीं देख पाएंगे। दरअसल, मेकर्स ने रामायण पार्ट 1 के इंग्लिश वर्शन के रनटाइम को 30 मिनट घटा दिया है। फिल्म से कुछ सीन्स हटाए जाएंगे और एक भी गाना विदेशी सिनेमाघरों में सुनने को नहीं मिलेगा।
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, रामायण को इंडियन और इंटरनेशनल मार्केट के लिए अलग-अलग एडिट किया जा रहा है। इंग्लिश वर्शन में रिलीज होने वाली रामायण में एक भी गाने शामिल नहीं किए जाएंगे। यहां तक कि कुछ सीन्स में भी कटौती की गई है।
कुल मिलाकर करीब 3 घंटे की फिल्म में 30 मिनट का रनटाइम कम किया गया है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। इंडियन ऑडियंस ज्यादा रनटाइम वाली फिल्में तो देख सकती हैं, लेकिन विदेशों में कम रनटाइम के साथ फिल्में रिलीज होती हैं।
इसीलिए विदेशी ऑडियंस के लिए फिल्म का छोटा और कसा हुआ वर्शन रिलीज होगा। आपको बता दें कि भारत में रिलीज से दो दिन पहले ही रामायण विदेशी सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। फिल्म विदेशों में 6 नवंबर को रिलीज होगी।
वहीं, भारत में फिल्म 8 नवंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
