राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के बाजारों में इन दिनों नामी-गिरामी ब्रांड्स की आड़ में नकली खाद्य सामग्री और कास्मेटिक्स का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। हाल ही में की गई छापेमारी में ब्रुक बांड टी और एवरेस्ट मसालों के नकली उत्पादों के साथ कई कास्मेटिक आइटम्स की बड़ी खेप जब्त की गई है। विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में शिकायतों के आधार पर शहरभर में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पिछले दिनों की गई कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। टीम ने बाजार से ब्रुक बांड टी की एक बड़ी नकली खेप बरामद की है। इसके अलावा रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एवरेस्ट मसाला के कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स भी नकली पाए गए हैं।

खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली कास्मेटिक आइटम्स भी विभाग के हाथ लगे हैं, जो लोगों की त्वचा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। विभाग के पास अभी भी लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं कि कई अन्य बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों की पैक्ड खाद्य सामग्रियां बाजार में बिक रही हैं।

इन शिकायतों को विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक-एक शिकायत के आधार पर शहर की दुकानों, गोदामों और सप्लायरों की सघन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने और मिलावट का काला कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली खाद्य सामग्रियां बाजार में बेची जा रही हैं। इसी के तहत हाल ही में ब्रुक बांड टी और एवरेस्ट मसालों के नकली उत्पादों सहित कास्मेटिक आइटम जब्त कि गए हैं। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

आने वाले दिनों में शिकायतों के आधार पर शहरभर में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाकर सख्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।- आरआर देवांगन, अभिहित अधिकारी

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version