राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया। पत्नी से बीच सड़क पर गाली-गलौज कर रहे युवक को रोकने पर उसने कुछ देर बाद बटनदार चाकू लेकर लौटकर बीच-बचाव करने वाले युवक के पेट में वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बहतराई गली नंबर-2 निवासी अरुण कुमार यादव ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे उनका बेटा महेंद्र उर्फ गोलू यादव (36) टहलने के लिए घर से निकला था। वह बहतराई नया तालाब के पास पहुंचा, तभी गांव का ही राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ विवाद करते हुए घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था।

महेंद्र ने राहुल को बीच सड़क पर इस तरह गाली-गलौज करने से मना किया। महेंद्र के टोकने के बाद राहुल अपनी पत्नी को लेकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह हाथ में बटनदार चाकू लेकर वापस पहुंचा।

राहुल ने महेंद्र से गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद के दौरान उसके पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही महेंद्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद राहुल मौके से भाग निकला।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद विक्रम कौशिक और अन्य लोगों ने घायल महेंद्र को तत्काल सरकंडा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित राहुल यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version