राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पति ने अपने पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामानुजनगर के नारायणपुर का है। बताया जा रहा है कि आज पति और पत्नी के बीच पारिवारिक झगड़ा हुआ।

इस दौरान पति ने गुस्से में पत्नी पर टंगिया हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया।

इधर मामले की जानकारी मिलते ही रामानुजनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version