राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का विरोधाभास नजर आ रहा है। जहां एक ओर उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में रातें अब भी सामान्य से काफी गर्म बनी हुई हैं।
गुरुवार को प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में रात का पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दोनों शहरों के न्यूनतम तापमान में 10.4 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर रिकॉर्ड किया गया। चार दिनों में बदली प्रदेश की तस्वीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद उत्तरी इलाकों में सर्द हवाओं का प्रवाह तेज हो गया है।
22 से 26 नवंबर के बीच महज चार दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री से गिरकर 9.2 डिग्री पर आ गया, यानी इसमें सीधे 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी अवधि में पेंड्रारोड में भी रात का पारा 7.4 डिग्री तक नीचे उतरा है। इसके उलट जगदलपुर में पिछले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री से बढ़कर 19.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
0, न्यूनतम 9.2 • पेंड्रारोड: अधिकतम 25.8, न्यूनतम 10.2 • सूरजपुर: अधिकतम 25.0, न्यूनतम 13.0 • माना एयरपोर्ट (रायपुर): अधिकतम 29.1, न्यूनतम 15.1 • रायपुर (शहर): अधिकतम 29.0, न्यूनतम 16.4 • दुर्ग: अधिकतम 31.2, न्यूनतम 16.6 • राजनांदगांव: अधिकतम 29.0, न्यूनतम 16.0 • बिलासपुर: अधिकतम 28.3, न्यूनतम 17.4 • जगदलपुर: अधिकतम 30.3, न्यूनतम 19.6 • दंतेवाड़ा: अधिकतम 30.5, न्यूनतम 18.8

