राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो, , रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आयोग के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से जुड़े सवालों के जवाब में यह महत्वपूर्ण बात कही।
मुख्यमंत्री के इस स्पष्ट आश्वासन से प्रदेश के उन लाखों युवाओं को बड़ी उम्मीद जगी है, जो लंबे समय से राज्य सेवा परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं, परीक्षा कैलेंडर और नई भर्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जल्द निकलेंगी नई सरकारी वैकेंसी मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय सेवाओं में विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में ठोस कदम बढ़ाते हुए जल्द ही नए पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी। इससे प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के उन सभी योग्य अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो वर्षों से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं।

