राष्ट्रवाणी: छह दशक से अधिक पुराना शहडोल का लॉ कॉलेज, कई बड़े-बड़े दिग्गजों ने की पढ़ाईछह दशक से अधिक पुराना शहडोल का लॉ कॉलेज, गुजरात के पूर्व राज्यपाल ने भी यहां से की थी पढ़ाईEdited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:48 ISTशहडोल में स्थित कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल एड का इतिहास छह दशक से अधिक पुराना है. साल 1961 में स्थापित इस कॉलेज से कई जज और दिग्गजों ने पढ़ाई की है. आज छह दशक से अधिक समय बाद भी यह संस्थान शहडोल में कानूनी शिक्षा के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सीमित सुविधाओं वाले दौर में शुरू हुई यह पहल बताती है कि किसी पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा का एक संस्थान किस तरह आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों का रास्ता खोल सकता है. मध्य प्रदेश के शहडोल में स्थित कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल एड का इतिहास छह दशक से भी अधिक पुराना है. साल 1961 में अधिवक्ता बेसाहूलाल सराफ ने इस संस्थान की स्थापना की थी. उस दौर में शहडोल बेहद पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था. यहां शिक्षा के साधन और बुनियादी सुविधाएं सीमित थीं. उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था. ऐसे समय में शहडोल में कानून की पढ़ाई के लिए अलग संस्थान शुरू करना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल थी. 1961 में जब इस कॉलेज की नींव रखी गई, तब क्षेत्र के युवाओं के सामने उच्च शिक्षा हासिल करना आसान नहीं था. खासकर कानून की पढ़ाई के लिए उन्हें दूर जाना पड़ता था. अधिवक्ता बेसाहूलाल सराफ ने इस जरूरत को समझते हुए स्थानीय स्तर पर विधि शिक्षा का रास्ता तैयार किया. धीरे-धीरे यह संस्थान शहडोल और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए कानून की पढ़ाई का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया. राजनीति और न्यायिक क्षेत्र में भी शहडोल की पहचान शहडोल संभाग का राजनीतिक इतिहास भी काफी समृद्ध रहा है. ब्यौहारी से जुड़े पंडित रामकिशोर शुक्ला प्रदेश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे. उनका जन्म 24 सितंबर 1923 को ब्यौहारी में हुआ था. उन्होंने बीए और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की. वे विधायक रहने के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष भी रहे. वर्ष 1985 में उन्होंने वित्त, विधि-विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. इसी तरह ब्यौहारी के लोकेश सिंह, जिन्हें लवकेश सिंह के नाम से भी जाना जाता है, ने भी क्षेत्र की राजनीति में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 1990, 1998 और 2003 में ब्यौहारी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की और प्रदेश सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली. गुजरात के पूर्व राज्यपाल कृष्णपाल सिंह का शहडोल से संबंध शहडोल संभाग ने प्रदेश और देश की राजनीति को कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व दिए हैं. इनमें कृष्णपाल सिंह का नाम भी शामिल है. वे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और 1 मार्च 1996 से 24 अप्रैल 1998 तक गुजरात के राज्यपाल के पद पर रहे. उनका जन्म शहडोल जिले के बिरहुली गांव में हुआ था. Advertisementकई पीढ़ियों को मिली कानून की शिक्षा कॉलेज से जुड़े लोगों के अनुसार यहां से पढ़ाई करने वाले कई विद्यार्थी आगे चलकर न्यायिक सेवा में पहुंचे. इनमें जज और डिस्ट्रिक्ट जज जैसे पदों पर सेवाएं देने वाले लोग भी शामिल हैं. इस संस्थान का महत्व केवल कानून की डिग्री देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने क्षेत्र के युवाओं के लिए न्यायिक और कानूनी क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी उपलब्ध कराया.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Shahdol,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 17:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

