राष्ट्रवाणी: दिग्गज अभिनेता रहे फारूक शेख की एक लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म का निर्माण 500-500 रुपये चंदा जोड़कर हुआ था। फारूक शेख की मूवी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/एआई) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत की फिल्मों के निर्माण के पीछे कई दिलचस्प किस्से मौजूद रहते हैं।

इस आधार पर आज हम आपको दिग्गज अभिनेता रहे फारूक शेख की एक 42 साल पुरानी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 500-500 रुपये का चंदा जोड़कर बनाया गया था। इस मूवी की मेकिंग का रोचक किस्सा आपको वाकई हैरान कर देगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में चर्चा की जा रही है।

फारूक शेख हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार रहे थे। अपने शानदार एक्टिंग करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार फिल्में की थीं। उनमें से एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसका निर्माण चंदा जोड़कर किया गया था।

फिल्म का नाम था- अब आएगा मजा (Ab Aayega Maza) और ये साल 1984 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस मूवी का डायरेक्शन निर्देशक पंकज पाराशर ने किया था, जो सनी देओल और श्रीदेवी स्टारर चालबाज जैसी कल्ट मूवी को बनाने के लिए जान गए। पंकज की अब आएगा मजा की मेकिंग को लेकर गीतकार समीर अनजान ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान सुनाया।

उन्होंने बताया- सिनेमा जगत में कई ऐसे किस्से हैं, जो सिर्फ मजे-मजे हुए थे। मुझे आज भी याद है कि एक फिल्म हमने की थीं, जिसमें फारूक शेख और अनीता राज जैसे बड़े कलाकार मौजूद रहे। इस मूवी का निर्माण चंदा जोड़कर किया गया था।

आलोक नाथ और गिरिजा शंकर जैसे कलाकारों ने निर्माता की जिम्मेदारी निभाई और प्रोडक्शन की टीम के अन्य साथियों के साथ मिलकर 500-500 रुपये का डोनेशन जोड़ा और ये मूवी बनाई। हालांकि, कमर्शियल तौर पर हमारी ये फिल्म अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाई थी। इस तरह से समीर अनजान ने फिल्म अब आएगा मजा के मेकिंग का एक रोचक किस्सा साझा किया।

बेशक फारूक शेख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन कल्ट कॉमेडी मूवी के तौर पर इसे आज भी याद किया जाता है। बता दें कि अब आएगा मजा में रवि बसवानी, सतीश कौशिक, राजा बुंदेला और गिरिजा शंकर जैसे कई कलाकारों सपोर्टिंग रोल में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version