राष्ट्रवाणी: Kitchen Hacks For Overcooked Sticky Rice: घर में चावल बनाते समय कई बार ऐसा होता है कि कुकर खोलने पर चावल जरूरत से ज्यादा गीले नजर आते हैं. दाने अलग-अलग रहने के बजाय आपस में चिपक जाते हैं और चावल खिले-खिले नहीं बन पाते. खासकर जब लंच या डिनर तैयार करना हो, तब चावल खराब होने से परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोग इन्हें फेंकने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन अगर चावल में पानी ज्यादा हो गया है, तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से उनकी नमी कम करने और इस्तेमाल करने लायक बनाने की कोशिश की जा सकती है. कुकर में पानी बचा है, तो पहले उसे निकालें अगर कुकर खोलने पर चावल पक चुके हैं, लेकिन नीचे पानी जमा हुआ दिखाई दे रहा है, तो सबसे पहले अतिरिक्त पानी को निकाल दें. इसके लिए चावल को सावधानी से छलनी में डाल सकते हैं, ताकि पानी अलग हो जाए. ध्यान रखें कि चावल बहुत नरम हो चुके हैं, तो उन्हें जोर से न चलाएं. ऐसा करने से दाने टूट सकते हैं और चावल ज्यादा चिपचिपे हो सकते हैं. पानी निकालने के बाद चावल को कुछ देर छलनी में रहने दें. इससे बची हुई नमी भी कम हो सकती है. इसके बाद चावल को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर चावल में पानी अलग से जमा नहीं है, लेकिन वे जरूरत से ज्यादा गीले हैं, तो उन्हें कुछ देर धीमी आंच पर रखा जा सकता है. इसके लिए चावल को कुकर से निकालकर किसी चौड़े बर्तन या पैन में फैलाएं. अब इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट तक गर्म करें, ताकि अतिरिक्त नमी निकल सके. इस दौरान चावल को बार-बार चलाने से बचें. ज्यादा चलाने पर नरम दाने टूट सकते हैं और चावल का टेक्सचर खराब हो सकता है. बीच-बीच में चेक करते रहें कि नमी कम हुई है या नहीं. जैसे ही चावल पहले से कम गीले लगें, गैस बंद कर दें. कभी-कभी चावल में पानी इतना ज्यादा नहीं होता कि उसे निकालना पड़े, लेकिन भाप और नमी के कारण वे आपस में चिपकने लगते हैं. ऐसी स्थिति में चावल को एक बड़ी प्लेट या ट्रे में पतली परत में फैला दें. इससे उनकी भाप निकलने में मदद मिलेगी और चावल की अतिरिक्त नमी धीरे-धीरे कम हो सकती है. चावल को प्लेट में फैलाने के बाद कुछ देर ऐसे ही रहने दें. उन्हें ढेर लगाकर रखने से बचें, क्योंकि बीच में भाप फंसी रह सकती है. ध्यान रखें कि यह तरीका हल्के गीले चावल के लिए ज्यादा उपयोगी है. अगर चावल पूरी तरह गल चुके हैं, तो सिर्फ फैलाने से उनके दाने दोबारा अलग नहीं होंगे. अगर घर में ओवन है, तो चावल की अतिरिक्त नमी कम करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले ओवन को लगभग 175 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें. इसके बाद चावल को बेकिंग ट्रे पर फैलाएं और करीब 10 मिनट तक गर्म करें. कुछ देर बाद चावल की जांच करें. अगर वे अब भी ज्यादा गीले हैं, तो उन्हें कुछ मिनट और गर्म किया जा सकता है. इस दौरान ध्यान रखें कि चावल ज्यादा सूख न जाएं. ओवन का इस्तेमाल करते समय गर्म ट्रे को सावधानी से बाहर निकालें. चावल ज्यादा गल गए हैं, तो बनाएं दूसरी डिश अगर चावल में पानी ज्यादा होने के कारण वे बहुत नरम और चिपचिपे हो गए हैं, तो उन्हें पहले जैसा खिला-खिला बनाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में उन्हें फेंकने के बजाय किसी दूसरी डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इन चावलों से चावल के पकौड़े या टिक्की बना सकते हैं. इसके लिए चावल में उबले आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और अपने स्वाद के अनुसार मसाले मिलाएं. मिश्रण को आकार देकर तवे पर थोड़ा तेल लगाकर सेंक लें. इससे बचे हुए चावल का इस्तेमाल भी हो जाएगा और एक नई डिश तैयार हो जाएगी. इसके अलावा, ज्यादा नरम चावल को सूप में मिलाकर उसे गाढ़ा बनाया जा सकता है. अगर चावल बहुत ज्यादा गल गए हैं, तो उन्हें खिचड़ी जैसी डिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगली बार चावल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान चावल को ज्यादा गीला होने से बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि पानी की मात्रा सही रखी जाए. अलग-अलग तरह के चावलों में पानी की जरूरत अलग हो सकती है. इसलिए चावल के प्रकार और पैकेट पर दिए निर्देशों के अनुसार पानी डालें. चावल पकाते समय कुकर में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें और पकने के बाद उन्हें बिना वजह ज्यादा देर तक भाप में न छोड़ें. साथ ही, चावल को बार-बार चलाने से बचें, क्योंकि इससे नरम दाने टूट सकते हैं और चावल चिपचिपे हो सकते हैं. जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- जलवायु परिवर्तन से भारत की खाद्य सुरक्षा को ख़तरा, हीटवेव, सूखा और फसल घाटा बढ़ रहा है – भारतीय पीएसयू
- झारखंड 62 बंद कोयला खदानों की फिर से नीलामी करेगा – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- अंताल्या में COP31: वैश्विक ऊर्जा संकट, जलवायु वित्त और जीवाश्म ईंधन परिवर्तन जलवायु शिखर सम्मेलन पर हावी होने के लिए तैयार – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
- लगातार 3रे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू

