राष्ट्रवाणी: काली खेती मूवी रिव्यू: रूटीन हॉरर से हटकर डराने और उलझाने वाली एक अलग कोशिशकाली खेती मूवी रिव्यू: रूटीन हॉरर से हटकर डराने और उलझाने वाली एक अलग कोशिशWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:06 ISTFilm Kaali Kheti रिव्यू: हारिस इम्तियाज खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘काली खेती’ एक गांव की डरावनी कहानी है. इसमें जैकी श्रॉफ और शरद केलकर ने दमदार अभिनय किया है. इसका रहस्य और डरावना माहौल दर्शकों को पसंद आया है.ख़बरें फटाफट’काली खेती’ में जैकी श्रॉफ, शरद केलकर जैसे कलाकार हैं.काली खेती 3.5/5|हिंदी1 घंटा 49 मिनट|हॉररStarring: जैकी श्रॉफ, शरद केलकर, नेहा सरगम, शाजी चौधरी, वीरेंद्र सक्सेना और स्पंदनDirector: हारिस इम्तियाज खानMusic: नई दिल्ली. हॉरर फिल्म देखते समय अक्सर अंदाजा लग जाता है कि आगे क्या होने वाला है. कभी अचानक तेज आवाज के साथ डराने की कोशिश होती है, तो कभी कहानी पुराने हॉरर फॉर्मूले पर चलती नजर आती है. लेकिन Kaali Kheti इन सबसे अलग रास्ता चुनती है. यह फिल्म अपने माहौल, रहस्य और किरदारों के जरिए धीरे-धीरे दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां हर बात के पीछे कोई न कोई सवाल छिपा हुआ महसूस होता है. हारिस इम्तियाज खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ग्रामीण परिवेश को हॉरर के साथ जोड़ती है. कहानी एक गांव में रहने वाले रोहित (शरद केलकर), उसकी पत्नी राधा (नेहा सरगम) और बेटे राजू (स्पंदन) के इर्द-गिर्द घूमती है. रोहित अपने पिता किशन (जैकी श्रॉफ) को गांव बुलाता है. यहां पहुंचने के बाद किशन को धीरे-धीरे महसूस होने लगता है कि गांव में सब कुछ सामान्य नहीं है. रोहित बार-बार खेती के बदलने और नई खेती की बात करता है, लेकिन इसके पीछे क्या है, यह जानने के लिए फिल्म देखना जरूरी है. कहानी का रहस्य पहले से बता देना इसके अनुभव को कम कर सकता है. सामान्य बॉलीवुड हॉरर जैसी नहीं है ‘काली खेती’ फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका माहौल है. गांव की पृष्ठभूमि कहानी को एक अलग तरह का डर देती है. यहां हॉरर सिर्फ डराने वाले पलों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि फिल्म का पूरा ट्रीटमेंट एक बेचैनी पैदा करता है. यही वजह है कि ‘काली खेती’ को सामान्य बॉलीवुड हॉरर फिल्मों की श्रेणी में रखना मुश्किल है. इसका कॉन्सेप्ट नया है और कहानी में मौजूद रहस्य दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखता है. फिल्म की जान हैं जैकी श्रॉफ परफॉर्मेंस की बात करें तो जैकी श्रॉफ फिल्म की जान हैं. किशन के किरदार में उनका अंदाज बेहद प्रभावशाली है. उनके किरदार में कमजोरी भी है और कई अलग-अलग शेड्स भी, जिन्हें वह अपने अभिनय से खूबसूरती से सामने लाते हैं. शरद केलकर का अभिनय संयमित होने के बावजूद असर छोड़ता है. नेहा सरगम अपने किरदार की परतों को अच्छी तरह निभाती हैं. वहीं शाजी चौधरी और वीरेंद्र सक्सेना भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं. बाल कलाकार स्पंदन ने भी राजू के किरदार में अच्छा काम किया है. Advertisementअलग कॉन्सेप्ट को पर्दे पर उतारा फिल्म को खास बनाने में निर्देशक हारिस इम्तियाज खान की भूमिका सबसे अहम है. निर्देशन के साथ उन्होंने स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स की जिम्मेदारी भी संभाली है. हैरानी की बात यह है कि यह उनकी पहली फिल्म है और महज 25 साल की उम्र में उन्होंने इतने अलग कॉन्सेप्ट को पर्दे पर उतारा है. उनकी सोच और कहानी को पेश करने का तरीका प्रभावित करता है. सिनेमैटोग्राफी, साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के डरावने माहौल को मजबूत बनाते हैं. सीमित बजट के बावजूद वीएफएक्स भी अच्छे लगते हैं. हालांकि, 1 घंटा 49 मिनट की इस फिल्म की एडिटिंग थोड़ी और चुस्त होती तो इसका प्रभाव और बढ़ सकता था. हारिस इम्तियाज खान का अनोखा विजन काली खेती उन दर्शकों के लिए एक अच्छी पसंद है, जो हॉरर में कुछ नया देखना चाहते हैं. जैकी श्रॉफ की दमदार परफॉर्मेंस, शरद केलकर का संयमित अभिनय और हारिस इम्तियाज खान का अनोखा विजन इसे देखने लायक बनाते हैं. फिल्म का टाइटल और इसकी कहानी का कनेक्शन समझने के लिए इसे थिएटर में देखना बेहतर होगा. अगर आपको रूटीन हॉरर से हटकर कुछ अलग और डरावना अनुभव चाहिए, तो इस फिल्म को मौका दे सकते हैं.About the AuthorEntertainment Headपिछले 15 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक्टिव, प्रतीक शेखर अभी News18 में एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की गहरी समझ के साथ, प्रतीक ने खुद को एक …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 18:06 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

