राष्ट्रवाणी: How To Prevent Milk From Boiling Over: दूध उबालना रोज की रसोई का हिस्सा है, लेकिन इसमें जरा सी लापरवाही पूरे किचन का काम बढ़ा देती है. गैस पर दूध रखा और कुछ मिनट के लिए ध्यान दूसरी तरफ गया नहीं कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिरने लगता है. इसके बाद गैस साफ करने से लेकर प्लेटफॉर्म और आसपास की जगह पोंछने तक का झंझट शुरू हो जाता है. खास बात यह है कि दूध के उबलकर गिरने की समस्या से बचने के लिए हर बार गैस के सामने खड़े रहने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. दूध उबालते समय सबसे पहले बर्तन के आकार का ध्यान रखें. अक्सर हम जरूरत के हिसाब से छोटा बर्तन उठा लेते हैं, खासकर जब दूध की मात्रा कम हो. लेकिन दूध गर्म होने पर ऊपर की तरफ उठता है और अगर बर्तन में पर्याप्त जगह नहीं है, तो वह आसानी से बाहर निकल जाता है. इसलिए दूध की मात्रा से थोड़ा बड़ा और गहरा बर्तन चुनें. इससे दूध के ऊपर उठने के लिए पर्याप्त जगह रहेगी और उसके बर्तन से बाहर गिरने की संभावना कम होगी. एक और बात का ध्यान रखें कि बर्तन को दूध से पूरा न भरें. ऊपर थोड़ी खाली जगह छोड़ना बेहतर रहता है. खासकर अगर आपको कुछ देर के लिए गैस से ध्यान हटाना है, तो छोटे और भरे हुए बर्तन की जगह बड़ा बर्तन इस्तेमाल करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा. दूध को उबलकर बाहर आने से रोकने के लिए बर्तन के किनारे पर हल्का सा तेल लगाने की ट्रिक भी आजमाई जा सकती है. इसके लिए दूध डालने से पहले बर्तन के अंदरूनी ऊपरी किनारे पर बहुत थोड़ी मात्रा में तेल लगाएं. ध्यान रखें कि तेल की मोटी परत लगाने की जरूरत नहीं है. बस उंगली या साफ कपड़े की मदद से किनारे पर हल्का सा तेल लगा दें. ऐसा माना जाता है कि इससे दूध के झाग को किनारे तक पहुंचकर तुरंत बाहर निकलने से कुछ हद तक रोकने में मदद मिल सकती है. हालांकि, यह कोई पक्का तरीका नहीं है कि दूध कभी उबलेगा ही नहीं. इसलिए दूध को गैस पर चढ़ाकर पूरी तरह बेफिक्र होकर न छोड़ें. जैसे ही दूध ऊपर उठने लगे, गैस की आंच कम कर दें. यह सबसे आसान किचन ट्रिक्स में से एक है. अगर घर में लकड़ी का सपाट चम्मच या स्पैटुला है, तो उसे दूध वाले बर्तन के ऊपर क्षैतिज तरीके से रख सकते हैं. जब दूध उबलकर ऊपर की तरफ उठता है और झाग बर्तन के किनारे की ओर बढ़ता है, तो ऊपर रखा लकड़ी का चम्मच झाग को टूटने में मदद कर सकता है. इससे दूध के तुरंत बाहर निकलने की संभावना कुछ कम हो सकती है. लेकिन इस ट्रिक को भी दूध की निगरानी का विकल्प न समझें. अगर दूध बहुत ज्यादा उबल रहा है या बर्तन छोटा है, तो चम्मच के बावजूद दूध बाहर आ सकता है. इसलिए दूध ऊपर उठते ही गैस की आंच कम करना सबसे जरूरी है. दूध उबालते समय इन बातों का भी रखें ध्यान दूध को तेज आंच पर लगातार उबालना जरूरी नहीं है. तेज आंच पर दूध जल्दी गर्म होकर ऊपर उठ सकता है. इसलिए दूध को गर्म करते समय शुरुआत में मध्यम आंच रखें और जैसे ही वह गर्म होने लगे, उस पर नजर रखें. बीच-बीच में दूध को हल्के हाथ से चलाने से भी बर्तन के नीचे गर्मी का असर बराबर फैलाने में मदद मिल सकती है. इससे दूध के ऊपर अचानक बनने वाले झाग को संभालना आसान हो सकता है. अगर आप अक्सर दूध उबालते समय दूसरे काम में व्यस्त हो जाते हैं, तो कोशिश करें कि दूध को गैस पर रखने के बाद बहुत दूर न जाएं. मोबाइल पर टाइमर लगाना भी एक आसान तरीका है, ताकि दूध की याद बनी रहे. दूध उबलकर गिरने से सिर्फ दूध ही बर्बाद नहीं होता, बल्कि गैस स्टोव और किचन प्लेटफॉर्म की सफाई का अतिरिक्त काम भी बढ़ जाता है. इसलिए अगली बार दूध उबालते समय बड़ा बर्तन इस्तेमाल करें, किनारे पर हल्का तेल लगाने की ट्रिक आजमाएं और ऊपर लकड़ी का चम्मच रखें. साथ ही आंच पर नजर बनाए रखें. इन छोटी-छोटी सावधानियों से रोज होने वाली इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानिए कब से हो सकती है शुरू – राष्ट्रवाणी
- DA Hike News: 60% के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी, 28 अक्टूबर को आ सकता है बड़ा फैसला? कैसा है 5 साल का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- Jio का ₹500 vs Airtel का ₹489 प्लान: एक में 77 दिन की वैलिडिटी तो दूसरे में एआई और ढेरों OTT, जानें कौन सा है बेस्ट – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या से आक्रोश, हत्यारे को फांसी देने की मांग, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी की पूजा कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की – राष्ट्रवाणी
- पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद ट्रक चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: छत्तीसगढ़ : कोरबा में सात वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- पहले छोटी बेटी का कराया धर्म परिवर्तन, अब बेटे पर दबाव! विरोध करने पर दो महिलाओं ने परिवार के साथ की मारपीट, मामला दर्ज – राष्ट्रवाणी

