राष्ट्रवाणी: ‘राहुल गांधी जिंदा रहेंगे, तब तक NDA की सरकार’, मंत्री ने तेजस्वी को भी घेरा ‘जब तक राहुल गांधी जिंदा रहेंगे, तब तक NDA की सरकार बनती रहेगी’, मंत्री कुमार शैलेंद्र ने तेजस्वी यादव को भी घेराReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:31 ISTBihar Politics: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी जिंदा रहेंगे, एनडीए की सरकार बनती रहेगी. वहीं, तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू यादव के 15 साल के शासनकाल की याद दिलाते हुए कटाक्ष किया. मंत्री कुमार शैलेंद्र ने गिनाईं नीतीश सरकार की उपलब्धियांगया. बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी जिंदा रहेंगे, एनडीए की सरकार बनती रहेगी. वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके परिवार के 15 साल के शासनकाल की याद दिलाते हुए सवाल किया कि जब उनके पिता लालू यादव को बिहार में शासन करने का मौका मिला था, तब उन्होंने अपने पूर्वजों के नाम पर कोई बड़ा पुल या विकास परियोजना क्यों नहीं बनवाई?
तेजस्वी को लालू यादव के शासनकाल की दिलाई याद मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है. आज नीतीश कुमार के नाम पर बन रहे सेतु को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि उनके पिता को भी 15 वर्षों तक बिहार की सत्ता संभालने का अवसर मिला था. उस दौरान वे भी अपने पूर्वजों के नाम पर पुल बनवा सकते थे. उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार के नाम पर बने सेतु से ही अपनी यात्रा करेंगे. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़क, पुल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण बता दें कि मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र गुरुवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कोइरी बीघा गांव पहुंचे थे. यहां समाजसेवी कौशल शर्मा के आवास पर उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे और प्रस्तावित सभा में शामिल होने के लिए ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया. ग्रामीणों के साथ एक ही पंगत में किया भोजन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गंगा नदी पर बने छह लेन के नीतीश सेतु का लोकार्पण सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है. एनडीए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं. कार्यक्रम की खास बात रही कि मंत्री ने ग्रामीणों के साथ एक ही पंगत में बैठकर भोजन किया. समाजसेवी कौशल शर्मा ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि गांव के लोग बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होंगे. About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Gaya,BiharFirst Published :November 19, 2026, 17:31 ISTऔर पढ़ें

