राष्ट्रवाणी: प्रताप मूवी रिव्यू: सिर्फ एनकाउंटर ड्रामा नहीं, सिस्टम और स्वाभिमान की है जंग प्रताप मूवी रिव्यू: सिर्फ एनकाउंटर ड्रामा नहीं, सिस्टम और स्वाभिमान की जंग है ‘प्रताप’Written by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 20:08 ISTबॉलीवुड में पुलिस और एनकाउंटर की कहानियां पहले भी कई बार पर्दे पर दिखाई गई हैं, लेकिन अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ एक अलग तरह की कहानी लेकर आ रही है. उनकी इस फिल्म में एक ऐसे दबंग एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जिंदगी दिखाई गई है, जो कभी अपराधियों के लिए खौफ था, लेकिन हालात ऐसे बदलते हैं कि उसे खुद जेल की सलाखों के पीछे पहुंचना पड़ता है. फिल्म में ईशा देओल, सीमा बिस्वास और तिग्मांशु धूलिया जैसी स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी रही, फिल्म की कहानी में उनके किरदार कितने दमदार है. अमित साध की एक्टिंग कैसी है और क्या यह दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है, पढ़ें पूरा रिव्यू. ख़बरें फटाफटअमित साध है फिल्म की सबसे बड़ी ताकतफिल्म: ‘प्रताप’ 3/5रिलीज की तारीख: 20 नवंबर 2026|भाषा: हिंदीअवधि: 2 घंटे 15 मिनट|Starring: कलाकार: अमित साध, ईशा देओल, तिग्मांशु धूलिया, मिलिंद गुनाजी, सीमा बिस्वास, दुष्यंत वाघDirector: निर्देशक: सचिन सराफMusic: नई दिल्ली. पुलिस और अपराध की दुनिया हमेशा से भारतीय सिनेमा का दिलचस्प विषय रही है, लेकिन निर्माता प्रदीप रंगवानी और निर्देशक सचिन सराफ की फिल्म ‘प्रताप’ इस जॉनर को एक अलग और दिलचस्प मोड़ देती है. यह सिर्फ एक दबंग पुलिस अधिकारी की कहानी नहीं, बल्कि उस इंसान के टूटते आत्मविश्वास, संघर्ष, प्रतिष्ठा और अस्तित्व की लड़ाई है, जो कभी कानून का सबसे ताकतवर चेहरा हुआ करता था और आज खुद कानून के कठघरे में खड़ा है. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका विषय और उसकी ट्रीटमेंट है. यहां एक्शन के साथ सस्पेंस, इमोशन, राजनीतिक दबाव और सिस्टम की पेचीदगियों को भी बखूबी पिरोया गया है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दर्शकों के सामने कई ऐसे सवाल खड़े होते हैं, जो फिल्म को सिर्फ एक पुलिस ड्रामा तक सीमित नहीं रहने देते. कहानी फिल्म की कहानी दबंग एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अधिकारी प्रताप रानाडे (अमित साध) के इर्द-गिर्द घूमती है. प्रताप का नाम अपराधियों के बीच खौफ का दूसरा नाम है. एक दिन उसे सूचना मिलती है कि मुंबई में एक खूंखार अपराधी छिपा हुआ है. वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचता है और पार्किंग में अपराधी को पकड़ लेता है. इसी दौरान हार्ट अटैक से उस अपराधी की मौत हो जाती है. लेकिन घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स द्वारा इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है. वीडियो को इस तरह पेश किया जाता है, मानो प्रताप ने उस अपराधी की हत्या की हो. देखते ही देखते हालात बदल जाते हैं. जिस अधिकारी को कभी सरकार और जनता का हीरो माना जाता था, वही अब लोगों की नजरों में सवालों के घेरे में आ जाता है. Advertisementमामला सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं रहता, बल्कि प्रताप के पिछले 26 एनकाउंटर भी जांच के दायरे में आ जाते हैं. जेल पहुंचने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. यहां उसका सामना सख्त जेलर मीरा सेन (सीमा बिस्वास) से होता है जिस प्रताप के इशारे पर कभी अपराधियों की दुनिया कांपती थी, अब वही जेल की चारदीवारी के भीतर एक आम कैदी की जिंदगी जीने को मजबूर है. कहानी में कई मोड़ आते हैं और जैसे-जैसे प्रताप की मुश्किलें बढ़ती हैं, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जाती है. क्या प्रताप अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगा?
क्या उसे फिर से अपना सम्मान और पहचान मिल पाएगी? और सबसे अहम, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई क्या है? इन सवालों के जवाब फिल्म के रोमांचक घटनाक्रम और चौंकाने वाले क्लाइमेक्स में मिलते हैं. अभिनय अमित साध इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. प्रताप रानाडे के किरदार में उन्होंने अपने अभिनय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. एक तरफ वर्दी में उनका दबंग, निडर और आक्रामक अंदाज है, तो दूसरी तरफ जेल की सलाखों के पीछे अपनी ही जिंदगी से जूझता एक बेबस इंसान. इन दोनों बिल्कुल अलग व्यक्तित्वों के बीच अमित साध जिस सहजता से संतुलन बनाते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है. उनकी आंखों में दिखता गुस्सा, चेहरे पर उभरती बेबसी, आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने का दर्द और खुद को बेगुनाह साबित करने की बेचैनी किरदार को गहराई देते हैं. अमित साध ने सिर्फ एक पुलिस अधिकारी का किरदार नहीं निभाया, बल्कि उसके भीतर चल रहे भावनात्मक तूफान को भी पर्दे पर जीवंत किया है. उनका अभिनय फिल्म को बांधे रखता है. ‘प्रताप’ को अमित साध के दमदार कमबैक के तौर पर देखा जा सकता है. सीमा बिस्वास ने जेलर मीरा सेन के किरदार में अपनी अनुभवी अदाकारी की मजबूत छाप छोड़ी है. उनका सख्त व्यक्तित्व और संवाद अदायगी किरदार को विश्वसनीय बनाते हैं. तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुनाजी ने भी अपनी भूमिकाओं में प्रभाव छोड़ा है. ईशा देओल का अभिनय ठीक-ठाक है. दुष्यंत वाघ, प्रणति दामोदर और विवेक रघुवंशी समेत अन्य कलाकारों ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. निर्देशन और तकनीकी पक्ष निर्देशक सचिन सराफ ने एक ऐसे विषय को चुना है, जिसमें एक्शन और थ्रिलर के साथ भावनात्मक ड्रामे की भी भरपूर गुंजाइश है. उन्होंने कहानी को केवल एनकाउंटर और पुलिसिया कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा, बल्कि एक ताकतवर अधिकारी के अचानक बदलते हालात, जेल की कठोर दुनिया और न्याय व्यवस्था के बीच उसके संघर्ष को भी प्रमुखता दी है. फिल्म की खासियत यह है कि जेल के माहौल, वहां के अनुशासन और कैदियों की जिंदगी को वास्तविकता के करीब दिखाने की कोशिश की गई है. प्रताप के व्यक्तित्व में आने वाला बदलाव और उसके मानसिक संघर्ष को कहानी के साथ धीरे-धीरे विकसित किया गया है. हालांकि कुछ हिस्सों में कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है, लेकिन निर्देशक मुख्य कथानक की पकड़ बनाए रखने में सफल रहे हैं. सिनेमैटोग्राफर अनिल अक्की का काम विशेष रूप से उल्लेखनीय है. उनकी सिनेमैटोग्राफी फिल्म के डार्क और तनावपूर्ण माहौल को प्रभावी ढंग से उभारती है. जेल के भीतर के दृश्य, वहां की उदासी, बंद दीवारों के बीच घुटन और किरदारों के भावनात्मक संघर्ष को कैमरे ने खूबसूरती से कैद किया है. खासकर जेल के दृश्यों में कैमरे का इस्तेमाल कहानी की गंभीरता और प्रताप की मानसिक स्थिति को और प्रभावशाली बनाता है. बैकग्राउंड स्कोर सस्पेंस और ड्रामे को मजबूती देता है. कई महत्वपूर्ण दृश्यों में संगीत तनाव को बढ़ाने के साथ दर्शकों की उत्सुकता भी बनाए रखता है. एडिटिंग कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करती है, हालांकि कुछ हिस्सों में थोड़ी और कसावट फिल्म को अधिक प्रभावी बना सकती थी. फाइनल वर्डिक्ट ‘प्रताप’ सिर्फ एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की कहानी नहीं, बल्कि वर्दी, सत्ता, प्रतिष्ठा, न्याय और इंसानी स्वाभिमान के बीच चलने वाली एक दिलचस्प जंग है. फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि जिस व्यवस्था का हिस्सा बनकर एक अधिकारी अपनी पहचान और ताकत हासिल करता है, परिस्थितियां बदलने पर वही व्यवस्था उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है. फिल्म का मजबूत विषय, जेल के भीतर का तनावपूर्ण माहौल, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित क्लाइमेक्स इसे एक रोचक सिनेमाई अनुभव बनाते हैं. कुल मिलाकर, ‘प्रताप’ एक प्रभावशाली पुलिस ड्रामा और सस्पेंस थ्रिलर है, जो अमित साध के शानदार कमबैकों का साथ कहानी को और मजबूती देता है. भले ही फिल्म की रफ्तार कुछ जगहों पर धीमी होती है, लेकिन इसका विषय, सस्पेंस और क्लाइमेक्स दर्शकों को बांधे रखते हैं. खासकर अमित साध का अभिनय और फिल्म का चौंकाने वाला अंत इसकी सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं. कुल मिलाकर, ‘प्रताप’ एक प्रभावशाली पुलिस ड्रामा और सस्पेंस थ्रिलर है, जो अमित साध के शानदार अभिनय के साथ दर्शकों को एक गंभीर, भावनात्मक और रोमांचक कहानी का अनुभव कराती है.About the AuthorEntertainment Headपिछले 15 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक्टिव, प्रतीक शेखर अभी News18 में एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की गहरी समझ के साथ, प्रतीक ने खुद को एक …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 20:08 ISTऔर पढ़ें

