राष्ट्रवाणी: सड़क किनारे कान साफ कराने के चक्कर में कहीं पड़ न जाए जिंदगीभर की मुसीबतEar Health: सड़क किनारे कान साफ कराने के चक्कर में कहीं पड़ न जाए जिंदगीभर की मुसीबत, डॉक्टर ने किया अलर्टReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 18:28 ISTEar Health Tips: बाजार, चौराहे या बस अड्डे पर सड़क किनारे बैठकर कान साफ करने वालों से सावधान हो जाइए. थोड़े से आराम के चक्कर में कराई गई यह सफाई आपको बहरेपन से लेकर हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है. ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक, बिना जांच के कान में औजार डालने से पर्दा फटने, संक्रमण और खून के जरिए बीमारियां फैलने का खतरा रहता है. ऐसे में कान साफ कराने के लिए किन गलतियों से बचना चाहिए और कान में मैल जमने पर क्या करना सही है, जानिए डॉक्टर की जरूरी सलाह. Health Tips: बाजार, चौराहों और बस अड्डों पर अक्सर लोग कान में जमा मैल निकलवाने के लिए सड़क किनारे बैठने वाले लोगों के पास पहुंच जाते हैं. कई बार लोग इसे छोटी सी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है. बिना जांच और साफ-सफाई के कान में औजार डालने से कान का पर्दा फट सकता है. इतना ही नहीं, संक्रमण और खून के जरिए फैलने वाली गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है. एमएस ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने लोगों को सड़क किनारे कान साफ कराने से बचने की सलाह दी है. डॉ. कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक, सड़क किनारे कान साफ करने वाले लोगों के पास साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं होती. उनके पास न तो माइक्रोस्कोप होता है और न ही एंडोस्कोपी जैसी सुविधा, जिससे कान के अंदर ठीक से देखा जा सके. ऐसे में बिना देखे कान में औजार डालने से अंदर चोट लग सकती है और कान का पर्दा फटने का खतरा रहता है. इसके अलावा कान में संक्रमण और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फंगल इंफेक्शन फैलने की आशंका भी बनी रहती है. एक ही औजार से फैल सकती हैं गंभीर बीमारियां डॉ. यादव ने बताया कि सड़क किनारे कान साफ करने वाले लोग अक्सर लोहे या दूसरी धातु के औजार इस्तेमाल करते हैं. कान साफ करते समय अगर किसी व्यक्ति के कान में हल्की सी भी चोट लग जाए और खून निकल आए, तो औजार पर खून लग सकता है. इसके बाद उसी औजार को बिना ठीक से साफ किए दूसरे व्यक्ति के कान में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में दूसरे व्यक्ति के कान में भी चोट लगने पर खून के जरिए हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का संक्रमण फैलने का खतरा रहता है. कई बार लोगों को शुरुआत में इसका पता भी नहीं चलता और वे अनजाने में संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं. Advertisement कान में मैल होने पर खुद न करें कोई प्रयोग डॉ. कृष्ण कुमार यादव के अनुसार, अगर कान के सिर्फ बाहरी हिस्से में थोड़ा-बहुत मैल दिखाई दे रहा है, तो उसे ईयर बड से सावधानीपूर्वक साफ किया जा सकता है. लेकिन अगर कान भारी लग रहा है, अंदर से मवाद आ रहा है या ज्यादा मैल जमा है, तो खुद से उसे निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें ईयर ड्रॉप डॉक्टर ने सलाह दी कि कान में किसी भी तरह की परेशानी होने पर मेडिकल स्टोर से खुद ईयर ड्रॉप खरीदकर इस्तेमाल न करें. ऐसी स्थिति में ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए. डॉक्टर माइक्रोस्कोप से कान की जांच करके मैल, संक्रमण या दूसरी परेशानी का पता लगा सकते हैं. इसके बाद जरूरत के अनुसार सुरक्षित तरीके से कान की सफाई और सही दवा दी जा सकती है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jaunpur,Uttar PradeshFirst Published :November 19, 2026, 18:28 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

