राष्ट्रवाणी: रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कुकर पर समय के साथ दाग-धब्बे जम जाना आम बात है. कभी खाना नीचे चिपक जाता है, तो कभी पानी और गैस की गर्मी के कारण कुकर की सतह पर काले या सफेद निशान दिखाई देने लगते हैं. कई बार सामान्य साबुन और स्क्रबर से सफाई करने के बाद भी ये दाग पूरी तरह नहीं निकलते. ऐसे में कुकर को बार-बार जोर से रगड़ने के बजाय कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप इन दागों को छुटकारा पा सकती है. खासकर स्टेनलेस स्टील के कुकर में सही तरीके से सफाई करने पर पुरानी चमक वापस लाई जा सकती है. हालांकि सफाई का तरीका कुकर के मेटल और दाग पर निर्भर करता है. एल्यूमिनियम या नॉन-स्टिक कुकर पर बहुत ज्यादा रगड़ कर स्क्रबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे सतह खराब होने का खतरा रहता है और आपका कुकर पूराना लग सकता है. अगर कुकर के अंदर खाना जलकर चिपक गया है, तो बेकिंग सोडा काम आ सकता है. इसके लिए कुकर में इतना पानी डालें कि जला हुआ हिस्सा अच्छी तरह डूब जाए. अब इसमें एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर कुछ मिनट गर्म करें. इसके बाद गैस बंद करके पानी को ठंडा होने दें. जब जला हुआ हिस्सा नरम पड़ जाए, तब मुलायम स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें. अगर दाग पहली बार में साफ नहीं हो रहे हैं, तो यही प्रोसेस दोबारा दोहराएं. कुकर की बाहरी या अंदरूनी सतह पर सफेद धब्बे अक्सर पानी में मौजूद मिनरल्स की वजह से बनते हैं. ऐसे निशानों के लिए सफेद सिरका और पानी का इस्तेमाल कर आसानी से साफ किया जा सकता है. एक हिस्से सिरके में करीब दो हिस्से पानी मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं. कुछ मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर मुलायम कपड़े या स्पंज से पोंछ दें. ध्यान रहे कि इसके बाद कुकर को साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है, जिससे सिरका अच्छी तरह साफ हो जाए. अगर कुकर की सतह पर हल्के दाग और चिकनाई जमा हो गई है, तो नींबू और नमक का इस्तेमाल एक बेहतरीन तरीका है. नींबू का रस चिकनाई वाली जगह पर लगाकर ऊपर से थोड़ा नमक छिड़कें और कुछ मिनट छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से सफाई करें. नींबू का एसिडिक नेचर चिकनाई और कुछ दागों को ढीला करने में मदद कर देता है. हर दाग के लिए किसी खास टिप्स की जरूरत नहीं होती. अगर कुकर पर सिर्फ तेल और सामान्य गंदगी जमी है, तो गर्म पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालकर कुकर को कुछ देर भिगोना भी काफी होता है. भिगोने के बाद मुलायम स्क्रब पैड से सफाई कर के भी आप उसे नए जैसा बना सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- प्याज स्टोरेज बनाने लिए सरकार दे रही ₹4.5 लाख की सब्सिडी, किसे और कैसे मिलेगी मदद? अप्लाई का पूरा प्रोसेस – राष्ट्रवाणी
- Vivo का 5G फोन सिर्फ ₹14,249 में, 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 59 सालों से Dev Anand की फिल्म का जलवा बरकरार, ‘ज्वेल थीफ’ के कल्ट क्लासिक बनने की रोचक कहानी – राष्ट्रवाणी
- बैटरियों के प्रतिस्थापन से मजबूत होगी जोरातराई की सौर ऊर्जा व्यवस्था, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बॉक्स ऑफिस की दौड़ से दूर अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं गुलशन देवैया, बोले- ‘अच्छी कहानी और निर्देशक…’ – राष्ट्रवाणी
- बालोद: छत्तीसगढ़ के जमही टोल नाके पर शुरू हुई वसूली, बालोद से दल्ली राजहरा आने- जाने में देना पड़ेगा इतना टोल – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में मां-बेटे की हत्या के आरोपी की पत्नी ने मिटाया सिंदूर, रोते हुए की फांसी मांग, कहा- मुझे भी मार देता – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, डिजिटल फसल सर्वे ठप, प्रशासनिक संघ की सीएम से गुहार – राष्ट्रवाणी

